एक्सप्लोरर

रोजाना इतने स्टेप चलने से एकदम फिट रहेंगे आप, जानें कैसे कर सकते हैं काउंट

How Many Steps a Day : हर रोज कुछ कदम पैदल चलने से आप लंबे समय तक फिट रह सकते हैं. आइए जानते हैं रोजाना कितने कदम चलने चाहिए?

How Many Steps a Day : आज के समय की भागती दौड़ती जिंदगी खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. अगर आप भी बिना समय निकाले खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो घंटे जिम में जाने के बजाय वॉकिंग पर ध्यान दें. जी हां, आपकी वॉकिंग के कुछ स्टेप्स आपको लंबे समय तक फिट रख सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना कुछ स्टेप्स चलने से आपको भारी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं पड़ती है. इससे आप फिट भी रहते हैं. आइए जानते हैं रोजाना कितने स्टेप्स चलने चाहिए?

रोजाना कितने स्टेप्स चलने चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 स्टेप्स चलने चाहिए. इससे न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल हो सकता है, बल्कि यह हार्ट, लंग्स और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतर होता है. 

क्यों जरूरी है 10,000 स्टेप चलना?

10,000 स्टेप्स चलने का मतलब है कि आप रोजाना लगभग 7 से 8 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं. यह आपके शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. कुछ रिसर्च के मुताबिक, रोजाना इतना चलने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. साथ ही इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है. इतना ही नहीं, इससे स्ट्रेस को भी दूर करने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें - सोने से पहले 1 घंटा मोबाइल देखना उड़ा सकता है आपकी नींद, जानिए क्या कहती है रिसर्च

कैसे करें स्टेप्स को काउंट?

स्टेप्स को काउंट करने के लिए कई तरह की चीजें उपलब्ध हैं, जैसे-

स्मार्टफोन ऐप्स - लगभग हर स्मार्टफोन में हेल्थ ऐप होता है, जो आपके स्टेप्स गिन सकता है. इसके लिए आप गूगल फिट, एप्पल हेल्थ इत्यादि का प्रयोग कर सकते हैं. 

फिटनेस बैंड - मार्केट में कई तरह के ब्रांड्स के फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आप बहुत सटीक तरीके से स्टेप्स ट्रैक कर सकते हैं.
पॉकेट पेडोमीटर - यह एक छोटा सा डिवाइस होता है, जिसे आप जेब में रख सकते हैं और यह स्टेप्स गिनता है.

स्टेप्स को कैसे करें पूरा?

अगर आप स्टेप्स काउंट बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-

  1. लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें.
  2. छोटी दूरी के लिए गाड़ी के बजाय पैदल जाएं.
  3. हर एक घंटे पर 5 से 10 मिनट के लिए वॉक कर लें.
  4. सुबह या शाम को वॉकिंग की आदत डालें.
  5. फोन पर बात करते समय टहलते रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget