एक्सप्लोरर

जहरीली शराब पीने के कितनी देर बाद हो जाती है मौत? ये है सबसे बड़ी वजह

देसी शराब बनाने की प्रक्रिया में कई बार फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन के सही तरीकों का पालन नहीं किया जाता. इंसान के शरीर पर ये रसायन काफी खराब असर डालते हैं और मिथाइल अल्कोहल इसे जानलेवा बना देता है.

देश में जहरीली शराब की वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है. बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में जहरीली शराब की वजह से लोगों की मौत की खबरें बार-बार सामने आती रहती हैं. क्या आपको पता है कि जहरीली शराब पीने के बाद कितनी देर में मौत हो सकती है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह क्या है? 

कैसे जहरीली हो जाती है शराब?

बता दें कि भारत के कई इलाकों में अवैध तरीके से देसी शराब बनाई जाती है, जिसमें मिथाइल अल्कोहल (मेथेनॉल) जैसे खतरनाक रसायन मिलाए जाते हैं. आमतौर पर सामान्य शराब में एथाइल अल्कोहल (ईथेनॉल) होता है, जो सीमित मात्रा में नशा करता है और शरीर इसे आसानी से पचा लेता है. वहीं, मिथाइल अल्कोहल सस्ता और आसानी से उपलब्ध हो जाता है. अवैध शराब बनाने वाले ज्यादा नशा देने के मकसद से इसे इस्तेमाल करते हैं, जो बेहद जहरीला होता है और शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है. 

इसके अलावा देसी शराब बनाने की प्रक्रिया में कई बार फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन के सही तरीकों का पालन नहीं किया जाता. कच्चे माल सड़ाने के लिए नौसादर, बेसरमबेल की पत्तियां, यूरिया और ऑक्सीटॉक्सिन जैसे हानिकारक पदार्थ मिलाए जाते हैं. इंसान के शरीर पर ये रसायन काफी खराब असर डालते हैं और मिथाइल अल्कोहल की मौजूदगी इसे जानलेवा बना देती है.

जहरीली शराब पीने के बाद कितनी देर में हो सकती है मौत?

जहरीली शराब का असर और मौत का समय कई कारणों पर निर्भर करता है. अगर व्यक्ति का शरीर कमजोर है और शराब में मिथाइल अल्कोहल ज्यादा है तो यह नुकसानदायक हो सकता है. डॉक्टरों की मानें तो मिथाइल अल्कोहल वाली जहरीली शराब पीने के बाद इसका असर कुछ ही देर में नजर आने लगता है. अगर शराब जहरीली है तो 30 मिनट बाद ही घबराहट, चक्कर आना, उल्टी और सिरदर्द आदि लक्षण नजर आने लगते हैं. इस दौरान हमारा शरीर मिथाइल अल्कोहल को पचाना शुरू कर देता है. 

3-4 घंटे होते हैं ज्यादा खतरनाक

अगर शराब में मिथाइल अल्कोहल काफी ज्यादा है तो उसके पाचन के दौरान शरीर में फॉर्मेल्डिहाइड और फॉर्मिक एसिड बनने लगते हैं. ये दोनों एसिड इंसान के शरीर के लिए बेहद जहरीले होते हैं. यह प्रक्रिया देसी शराब पीने के 3-4 घंटे बाद तेज हो जाती है और अगले 36 घंटे तक चलती है. इस दौरान संबंधित व्यक्ति की आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है. दिमाग की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और किडनी व लिवर पर भी असर पड़ता है. 

इस वजह से हो जाती है मौत

अगर व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिलता है तो मिथाइल अल्कोहल की वजह से मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हो सकता है. कुछ मामलों में व्यक्ति शराब पीने के 6-8 घंटे के अंदर बेहोश हो जाता है और उसकी मौत हो सकती है. कई मामलों में यह प्रक्रिया 72 घंटे तक चल सकती है. दरअसल, मिथाइल अल्कोहल का असर धीरे-धीरे बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: शादी में उड़ने वाले स्मोक से बच्ची की मौत, जानें सेहत के लिए कितनी खतरनाक होती है ये गैस

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget