एक्सप्लोरर

अगर शरीर में हो गई खून की कमी तो अधूरी रह सकती है मां बनने की चाहत...जान लें क्या है कनेक्शन

Anemia: महिलाओं को जितने भी हेल्थ इश्यूज होते हैं, उनमें सबसे कॉमन है एनीमिया होना. लेकिन सबसे आम समस्याओं में से एक ये दिक्कत जिंदगी का सबसे बड़ा सपना अधूरा बना सकती है... ऐसा क्यों है, यहां जान लें

Conceiving Issues: बच्चे की चाहत हर कपल के मन में होती है. शादी के कुछ समय बाद हर कपल का सबसे बड़ा सपना घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करना होता है. लेकिन कई बार अनजाने कारणों से इस सपने को पूरा करने में दिक्कत आने लगती है. इनमें कई ऐसे मेडिकल कारण होते हैं, जो महिला या पुरुष में रिप्रोडक्शन संबंधी इश्यूज को पैदा करते हैं. इन्हीं में से एक कारण है महिलाओं के शरीर में खून की कमी होना.

हमारे देश में महिलाओं में खून की कमी होना एक गंभीर समस्या है, जिसके चलते महिलाओं की लाइफ बुरी तरह प्रभावित होती है.  कमजोरी, आंखों के नीचे काले घेरे, चक्कर आना, पीरियड्स संबंधी समस्याएं होना, बार-बार बीमार पड़ना... इत्यादि ऐसे हेल्थ इश्यूज हैं, जो एनिमिक महिलाओं को लगातार बने रहते हैं. लेकिन शादी के बाद भी यदि किसी महिला के शरीर में खून की कमी हो जाती है तो उसे गर्भ धारण करने में भी समस्या हो सकती है. क्योंकि खून की कमी के कारण एग बनने में भी समस्या होने लगती है.

खून की कमी और प्रेग्नेंसी ना होना?

  • क्या खून की कमी का गर्भ धारण से कोई संबंध है... ये सवाल अक्सर ही उन महिलाओं द्वारा पूछा जाता है, जिन्हें गर्भधारण में समस्या आ रही होती है. तो यहां जान लीजिए किस तरह हीमोग्लोबिन, आयरन और ब्लड की कमी आपके मां बनने के सपने को पूरा होने से रोकती है...
  • शरीर को पोषण देने वाला ब्लड कई अलग-अलग चीजों से मिलकर बना होता है. जैसे रेड ब्लड सेल्स, वाइट ब्लड सेल्स, प्लाज्मा, आयरन, ऑक्सीजन इत्यादि.
  • रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं के अंदर लाखों की संख्या में हीमोग्लोबिन मॉलेक्यूल्स होते हैं और इन्हीं मॉल्येक्यूल्स की मदद से ब्लड शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाओं को ऑक्सीजन की सप्लाई कर पाता है. किसी भी कारण से जब ब्लड में रेड सेल्स की कमी हो जाती है तो शरीर में कमजोरी आने लगती है और हेल्थ खराब होने लगती है.
  • जब खून के अंदर रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो इसी स्थिति को एनीमिया कहा जाता है. एनिमिया के कारण और खासतौर पर रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण कई तरह के डिसऑर्डर्स शरीर के अंदर पनपते हैं. इन्हीं में से एक डिसऑर्डर है मायलोडीस्प्लास्टिक सिंड्रोम (Myelodysplastic syndromes). जो रिप्रोडक्शन संबंधी सस्याओं से जुड़ा है.
  • इंटरनेशनल जरनल ऑफ करंट रिसर्च ऐंड अकेडमिक रिव्यू में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि जो महिलाएं पर्याप्त मात्रा में आयरन रिच फूड्स का सेवन नहीं करती हैं, उनके शरीर को गर्भ धारण करने के लिए जरूरी एग बनाने में समस्या हो सकती है.
  • यदि एनियमिया के बाद भी किसी महिला की बॉडी सही मात्रा में एग बना पाती है तो इन एग की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है और खराब एग क्वालिटी की समस्या के चलते प्रेग्नेंट होने की संभावना 60 प्रतिशत तक घट जाती है. क्योंकि ऑवल्यूशन के दौरान बने ये एग कंसीविंग की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा नहीं कर पाते हैं.

एनिमिया के कारण क्यों नहीं होता गर्भ धारण?

  • शरीर में आयरन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पातीं
  • रेड ब्लड सेल्स की कमी होने से हीमोग्लोबिना का स्तर घट जाता है
  • हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर की अंदरूनी कोशिकाओं और टिश्यूज को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती.
  • सही मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने से ओवरी ज और यूट्रस की कोशिकाओं को ऑवल्यूशन की प्रक्रिया को हेल्दी रखने में समस्या होती है.
  • हेल्दी ऑवल्यूशन ना होने से एग की क्वालिटी घट जाती है.
  • हेल्दी एग ना बन पाने के कारण कंसीविंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती और इस स्थिति में किसी भी महिला का मां बनने का सपना अधूरा रह जाता है. 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अनहेल्दी खाकर, पेग लगाकर देर रात तक जागने वाले सुन लें... बढ़ती इनफर्टिलिटी के कारण IVF का मार्केट 4 गुना बढ़ने वाला है

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget