एक्सप्लोरर

अगर आप भी लंबे वक्त तक यूरिन रोक कर रखते हैं तो जान लीजिए इसके गंभीर नुकसान

क्या आप अभी भी कई घंटों तक यूरिन रोक कर बैठे रहते हैं. अगर ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए नहीं तो आपके सेहत को कई बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं

Side Effect Of Holding Pee: कई बार काम में व्यस्तता और यात्रा के दौरान सुविधाओं के अभाव में लोग यूरिन को लंबे समय तक रोककर रखे रहते हैं. हम या आपने भी कभी ना कभी ऐसा किया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपको आगे चलकर बीमार कर सकता है. इससे ब्लैडर लीकेज की समस्या से लेकर ओवरऑल सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है. आइए जानते हैं पेशाब रोकने से होने वाले कुछ गंभीर नुकसान के बारे में

यूटीआई ( UTI) यूटीआई महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी होने वाली एक आम समस्या है, जो कई कारणों से होता है. इनमें से एक कारण पेशाब रोकना भी है. समय पर यूरिन नहीं करने से बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिल जाता है, जो ब्लैडर के अंदर तक भी पहुंच सकता है. यह संक्रमण बढ़ने पर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. ऐसे में यूरिन को समय पर पास करना बहुत जरूरी है. अगर आपको भी बार-बार यूटीआई की समस्या होती रहती है तो समय पर पेशाब जाएं और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ और पानी का सेवन करें.

यूरिन लीकेज- यूरिन लीक होने की समस्या अक्सर उम्र दराज लोगों के साथ होती है, जब वह यूरिन पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. लेकिन अगर आप को नियमित रूप से पेशाब रोकते हैं तो पेल्विक फ्लोर कमजोर हो जाता है और लीकेज की यह समस्या कम उम्र में भी आपके साथ उत्पन्न हो सकती है. नियमित रूप से पेशाब रोकने की वजह से ब्लैडर कमजोर पड़ना शुरू हो जाता है जिसकी वजह से यूरिन लीकेज की समस्या हो जाती है.

किडनी स्टोन-यूरिन में यूरिक एसिड और कैल्शियम ऑक्सलेट नामक मिनरल मौजूद होते हैं. ऐसे में अगर आप यूरिन को लंबे समय तक रोके रहते हैं तो यह किडनी स्टोन की समस्या का कारण बन सकता है.

ब्लैडर की स्ट्रेचिंग- बार-बार लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखने से ब्लैडर की मांसपेशियां खींचती है और कमजोर हो जाती है, जिस वजह से लंबे समय के बाद ब्लैडर के फटने जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

किडनी संबंधी बीमारी- पेशाब रोकने की वजह से किडनी पर प्रेशर पड़ता है जो भविष्य में किडनी संबंधी गंभीर समस्याओं की जड़ बन सकता है. इसके अलावा लंबे समय तक यूरिन को रोके रहने की आदत किडनी और ब्लैडर में दर्द का कारण बनती है. यूरिन पास करने के बाद ब्लैडर की मांसपेशियां अकड़ जाती है जिस वजह से पेल्विक क्रैंप की समस्या हो जाती है.

यूरिनरी रिटेंशन-आपको यूरिनरी रिटेंशन की समस्या भी हो सकती है. ये वह स्थिति है जब मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता. इसमें आपको दर्द और असुविधा और पेशाब करने में परेशानी हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या सुबह उठते ही आप भी बेतहाशा छींकने लगते हैं ? बीमारी नहीं इसके पीछे होती है ये वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget