एक्सप्लोरर

Heart Problems: हार्ट अटैक ही नहीं... इन वजहों से भी होता है सीने में दर्द, ऐसे पहचानें

आमतौर पर सीने के दर्द को हार्ट अटैक का ही लक्षण मान लिया जाता है. ऐसा नहीं है. कुछ और परेशानी के चलते भी सीने में दर्द देखने को मिलता है. परेशान होने से बचने के लिए लक्षणों को पहचानने की जरूरत है.

Heart Attack Symptoms: सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आने के बाद देशभर में दिल की बीमारियों को लेकर एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है. डॉक्टर इस बात से अधिक परेशान हैं कि युवा हार्ट अटैक के शिकार हैं. वहीं, डॉक्टरों ने यूथ व अन्य वर्ग को इस बात को लेकर भी आगाह किया है कि सीने में दर्द हार्ट अटैक का एक लक्षण होता है. लेकिन जरूरी नहीं कि ये हार्ट अटैक ही हो. कई बार हार्ट अटैक नहीं होता है और अन्य परेशानी की वजह से भी सीने मेें दर्द हो रहा होता है. हार्ट अटैक के सभी लक्षणों पर गौर किया जाना चाहिए. ऐसे ही लक्षणों को जानने की कोशिश करेंगे. यदि हार्ट अटैक नहीं भी है, तब भी सीने में दर्द होने लगता है.

हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान करना जरूरी है. हार्ट के कुछ लक्षण स्पेसफिक भी होते हैं. मसलन हार्ट के लक्षण(Symptoms of heart attack) ही देखें तो इसमें छाती में बैचेनी महसूस होना, सीने में दबाव महसूस होना, कंधे तक जाने वाला दर्द, सांस लेने में कठिनाई, थोड़ा बहुत काम करते ही सांस फूलने लग्न, एक साथ पसीना आना, उल्टी और चक्कर आना महसूस होना शामिल हैं.

अगर हार्ट अटैक न हो तब लक्षण

ऐसा नहीं है कि सीने में दर्द केवल हार्ट अटैक आने पर ही होता है. यदि हार्ट अटैक नहीं हैं तो भी लक्षण दिख सकते हैं. यदि एसिडिटी की गंभीर समस्या है तब भी सीने में दर्द हो सकता है. खांसने पर दर्द होना, निगलने पर परेशानी होना, लगातार कई घंटे तक दर्द होना भी हार्ट अटैक का लक्षण नहीं माना जाता है. इसके अलावा सीने में दर्द न्यूरोपैथिक पेन, फेफड़ों में परेशानी होने पर भी सीने में दर्द हो सकता है. 

बचाव के लिए क्या करें?

हार्ट अटैक के लक्षण कई बार एक महीने पहले से ही दिखने शुरू हो जाते हैं. यदि सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, कंधे के पीछे तक दर्द होने पर हलके में नहीं लेना चाहिए. इसके लिए तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. यदि खट्टी डकार आ रही हैं और सीने में दर्द बना है. हर्ट बर्न की शिकायत हो रही है तो एसिडिटी के लिए दवा ले लेनी चाहिए. बावजूद इसके परेशानी बनी हुई तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Junk Food Craving: जंक फूड खाने की 'क्रेविंग' को खत्म कर सकता है 'च्युइंग गम'! स्ट्रेस और टेंशन को भी रखता है दूर, जानिए कैसे?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget