एक्सप्लोरर

Summer Drinks: अगर इम्युनिटी करनी है मजबूत तो गर्मियों में काढ़े की जगह पिएं ये समर ड्रिंक्स

Boost immunity in summer: चिलचिलाती गर्मी में काढ़ा पीने से बचना चाहते हैं, लेकिन इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाए रखना है. तो ऐसे में आप कुछ Summer Drinks ट्राई कर सकते हैं. इससे शरीर ठंडा रहेगा और आपको भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स मिलेंगे.

Summer Drinks: मौजूदा समय में ज्यादातर लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के लिए काढ़ा पीने लगे हैं. हालांकि, इस चिलचिलाती गर्मी में काढ़ा पीना अपने आप में एक चुनौती है. कई लोगों को गर्मी में काढ़ा पीने से परेशानी भी हो रही है. लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए वो मजबूरी में काढ़ा पी रहे हैं. आज हम आपको ऐसे हेल्दी ( Healthy) और गर्मियों में पिए जाने वाले ड्रिंक्स (Summer Drinks) के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity) भी मजबूत होगी. साथ ही आपके शरीर को गर्मी से राहत भी मिलेगी. आइये जानते हैं कि काढ़ा के अलावा आप और कौन सी चीजों से अपनी इम्युनिटी बूस्ट कर सकते हैं.

आम पन्ना- गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना बहुत फायदेमंद होता है. आम से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर भी ठंडा रहता है. आम पन्ना बनाना काफी आसान है. इसके लिए आपको कच्चा आम, जीरा पाउडर, काला नमक और गुड़ चाहिए. आप आम को उबालकर पल्प निकालकर उसमें ये सामान मिला सकते हैं. ठंडा पानी मिला आप इसे तुरंत पी सकते हैं.

नारियल पानी- गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल पानी भी पी सकते हैं. नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है. नारियल पानी में काफी कम कैलोरी होती है इससे वजन भी तेजी से कम होता है. नारियल पानी में पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

बेल का पन्ना- गर्मियों में बेल का शर्बत किसी रामबाण से कम नहीं है. बेल में हाई फाइबर और विटामिन-सी होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. पेट और पाचन तंत्र के लिए भी बेल बहुत फायदेमंद है. बेल का शर्बत गर्मियों में लू से भी बचाता है.

पुदीना लस्सी- गर्मियों में छाछ और लस्सी काफी फायदेमंद होती है. पेट के लिए पुदीने की लस्सी काफी अच्छी रहती है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है. इन सभी चीजों से इम्युनिटी बढ़ती है. दही में प्रो-बायोटिक्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं.

तरबूज और ड्राय फ्रूट्स ड्रिंक- आप गर्मियों में हीट को बीट करने के लिए तरबूज से बना ड्रिंक भी पी सकते हैं. ये स्वाद में काफी अच्छा और सेहतमंद होता है. इससे आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है. तरबूज ड्रिंक बनाने के लिए आप 700 एमएल तरबूज का जूस लें. अब इसमें 40 ग्राम बादाम, 40 ग्राम खजूर, 40 ग्राम पिस्ता, 40 ग्राम काजू और ताजा पुदीना डाल दें. अब इसे मिक्स कर लें और 3 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच काला नमक और 80 ग्राम चीनी डाल लें. सभी को ग्राइंडर में मिक्स कर दें. आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा पीएं.

यह भी पढ़ें:

बारिश में खांसी-जुकाम और सीजनल फ्लू से कैसे करें बचाव? जानिए घरेलू उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget