एक्सप्लोरर

Pre Pregnancy Test: प्रेग्नेंसी से पहले हर कपल को कराना चाहिए ये टेस्ट, हो सकता है बड़ा खतरा

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले हर कपल को कुछ टेस्ट करवाने चाहिए, जो उनके आने वाले बच्चे की अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इनमें हीमोग्‍लोबिन काउंट जानने, आरएच फैक्‍टर, कई जांच शामिल हैं.

Pre-Pregnancy Test : प्रेगनेंसी किसी महिला के लिए सबसे खुशनुमा पल होता है. इस दौरान उन्हें अपना और गर्भ में पल रहे बच्चे का खास ख्याल रखना होता है. डॉक्टर सलाह देते हैं कि   प्रेगनेंसी से पहले हर कपल को कुछ टेस्ट करवाने चाहिए. प्री- प्रेगनेंसी टेस्ट की मदद से ये पता चलता है कि दोनों में किसी तरह की बीमारी या हेल्थ से जु़ड़ी समस्या तो नहीं है.

इन टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर ही कंसीव करने के लिए डॉक्टर महिला को जरूरी डाइट, सप्लीमेंट्स और एक्सरसाइज बताते हैं. अगर आप भी प्रेगनेंसी (Pregnancy) प्लान कर रही हैं तो यहां जानिए कौन-कौन से टेस्ट आपको और हसबैंड को करवाने चाहिए...

1. ब्‍लड ग्रुप टेस्ट

प्रेगनेंसी से पहले कपल का ब्‍लड ग्रुप जानने के लिए ब्‍लड टेस्‍ट होता है. अगर किसी महिला का आरएच नेगेटिव या पॉजीटिव और उसके पार्टनर का आरएच नेगे‍टिव ब्‍लड ग्रुप है तो इससे बच्चे में हीमोलिएटिक डिजीज का जोखिम रहता है, जो बच्चे के ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है और उनके लिए जानलेवा भी हो सकता है. इस टेस्ट से इस जोखिम से बचा जा सकता है.

2. एंटीबॉडी स्‍क्रीन

कंसीव करने से पहले महिला का एंटीबॉडी टेस्‍ट भी होता है. अगर किसी महिला ने पहले कभी खसरे या रूबैला का वैक्‍सीन लगा था तो इस टेस्ट से पता चलता है कि उन्‍हें बूस्‍टर वैक्‍सीन लेने की जरूरत है या नहीं.

3. सिफलिस सेरोलॉजी

सिफलिस इंफेक्‍शन के लिए ब्‍लड टेस्‍टहोता है. यह यौन संक्रमित इंफेक्‍शन होता है, जिसमें लक्षण अक्सर नजर नहीं आते हैं. इसकी वजह से प्रेगनेंसी में दिक्कतें आ सकती हैं. हालांकि, इसका अगर सही समय पर पता चल जाए तो एंटीबायोटिक से इलाज भी हो सकता है.

4. वायरल इंफेक्‍शन

डॉक्‍टरों का कहना है कि गर्भधारण से पहले और प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस-सी और HIV की जांच करवानी चाहिए. इससे बच्चा और मां दोनों सुरक्षित रह सकती हैं.

5. यूरिन टेस्‍ट

प्री-प्रेग्‍नेंसी चेकअप में यूरिन टेस्ट भी जरूरी होता है. यूटीआई और किडनी से जुड़ी समस्‍याओं का पता लगाने के लिए ये टेस्ट किया जाता है. इससे कपल में अगर कोई समस्या है तो पहले ही उसका इलाज कर बच्चे की सेहत को सुरक्षित बनाने की कोशिश की जाती है.

6. गायनेकोलोजिकल स्‍क्रीनिंग

इसमें यूटराइन फाइब्राएड, सिस्‍ट, गैर-कैंसरकारी ट्यूमर या पेल्विक इंफ्लामेट्री डिजीज का पता लगता है. इससे प्रेगनेंसी प्रभावित करने वाली समस्याओं जैसे अनियमित पीरियड्स, PCOS की जांच की जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget