एक्सप्लोरर

हर किसी के लिए नहीं है फायदेमंद गुनगुना पानी! इन लोगों को करना चाहिए अवॉयड

गुनगुना पानी पीना भले ही फायदेमंद हो, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं होती है. कई लोगों को गर्म या गुनगुना पानी पीने से मना किया जाता है.ऐसे लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए.

Lukewarm Water Risks : गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये पाचन सुधारता है, वजन घटाने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए गुनगुना पानी पीना फायदेमंद नहीं होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों को इसे पीने से परहेज करना चाहिए, वरना इसका उल्टा असर हो सकता है और सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों को गुनगुना पानी अवॉयड करना चाहिए...

1. हार्ट पेशेंट्स

गुनगुना पानी (Lukewarm Water) शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ा सकता है. हार्ट से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम (Heart Problems) हो तो गर्म पानी ब्लड प्रेशर को असंतुलित कर सकता है, जिससे चक्कर, थकान या बेचैनी हो सकती है.

2. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

अगर आपका ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) लो रहता है, तो गुनगुना पानी आपकी कंडीशन और बिगाड़ सकता है. ये नसों को फैलाकर ब्लड प्रेशर को और नीचे गिरा सकता है, जो खतरनाक स्थिति हो सकती है.

यह भी पढ़ें : ग्लैमरस और हॉट दिखने की है ख्वाहिश तो फॉलो करें अनन्या पांडे का यह फिटनेस रूटीन

3. डिहाइड्रेशन या कमजोरी से जूझ रहे लोग

गर्म पानी शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है. इससे डिहाइड्रेशन (Dehydration) और बढ़ सकता है. ऐसे में ठंडा या नॉर्मल पानी बेहतर विकल्प है. गर्मी के मौसम में गुनगुना पानी कम ही पीना चाहिए.

4. तेज बुखार या इंफेक्शन वाले लोग

तेज बुखार में शरीर पहले ही गर्म होता है. ऐसे में गुनगुना पानी पीने से बुखार और बढ़ सकता है. डॉक्टर अक्सर नॉर्मल टेम्परेचर वाला पानी पीने की सलाह देते हैं. 

5. प्रेग्नेंट महिलाएं 

प्रेग्नेंट महिलाओं को खासकर शुरुआती महीनों में गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए. हालांकि, सामान्य रूप से गुनगुना पानी से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन बहुत गर्म पानी पीने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है.

6. अगर मौसम पहले से बहुत गर्म है

गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्म पानी शरीर को और हीट कर सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक या सिरदर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं.  इससे कई तरह की और समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget