ग्लैमरस और हॉट दिखने की है ख्वाहिश तो फॉलो करें अनन्या पांडे का यह फिटनेस रूटीन

अनन्या पांडे के दिन की शुरुआत योग से होती है, यह उनके मेंटल और फिजिकल फिटनेस के लिए बहुत जरूरी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं, जो घंटों जिम में वर्कआउट करने के साथ ही योग और पिलेट्स भी करती हैं. आप भी उनकी तरह फिटनेस एंड डाइट प्लान फॉलो करके एकदम परफेक्ट बॉडी पा सकती हैं.
अनन्या पांडे के दिन की शुरुआत योग से होती है, यह उनके मेंटल और फिजिकल फिटनेस के लिए बहुत जरूरी है. इसके अलावा वह स्ट्रेचिंग करती हैं और रेगुलर रूप से पिलेट्स करके भी अपनी बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाती हैं.
इसके अलावा अपने वर्कआउट रूटीन में अनन्या जिम में कार्डियो वर्कआउट, डांस, स्विमिंग और साइकलिंग करना पसंद करती हैं.
परफेक्ट फिटनेस के लिए अनन्या अपनी डाइट को बैलेंस रखती हैं. सुबह गुनगुने पानी के साथ उनके दिन की शुरुआत होती है. इसके अलावा वह होल ग्रेंस, लो फैट प्रोटीन, फ्रेश फ्रूट और सब्जियों का सेवन करती हैं.
ब्रेकफास्ट में अनन्या दो एग, लौ फैट मिल्क, उपमा, इडली या डोसा खाती हैं. लंच में दो रोटी, ग्रिल फिश और फ्रेश वेजिटेबल्स का सेवन करती हैं. शाम के स्नैक्स में नट्स और फिल्टर कॉफी पीती हैं. रात के डिनर में रोटी, हरी सब्जी और सलाद का सेवन करती हैं.
हाइड्रेशन के लिए अनन्या पांडे हर 2 घंटे में कोई भी सीजनल फ्रूट या नारियल पानी पीती हैं और जंक फूड और ऑयली खाने से बचती हैं.