एक्सप्लोरर

महंगी न पड़ जाए शारीरिक संबंध बनाते समय ये गलती? जानें क्या होता है STD, इससे कैसे बचें

अनसेफ फिजिकल रिलेशनशिप, प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई का ध्यान न रखना, इन्फेक्टेड व्यक्ति की लार, स्किन, ब्लड, सीमेन के संपर्क में आने से STD हो सकती है. इससे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Sexually Transmitted Diseases : कहीं आप भी तो अनसेफ फिजिकल रिलेशन नहीं बना रहे हैं. अगर हां तो इस दौरान की गई कुछ गलतियां आपको और पार्टनर को बीमार बना सकती है. फिजिकल रिलेशन में सावधानी न बरतने से सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) का खतरा काफी ज्यादा होता है. इन बीमारियों को आम भाषा में यौन रोग या गुप्त रोग कहते हैं. ये बीमारी बैक्टीरिया, वायरस या पैरासाइट्स के कारण होते हैं और अनसेफ फिजिकल रिलेशन से एक से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं. अगर समय पर इलाज न हो, तो ये गंभीर खतरे भी पैदा कर सकती हैं. आइए जानते हैं STD क्या है, कैसे होता है, लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचें...

STD क्या है

STD यानी Sexually Transmitted Disease एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें इंफेक्शन यौन संपर्क के दौरान फैलता है. इसमें मुख्य रूप से वजाइनल, ओरल या एनल सेक्स शामिल है. कभी-कभी ये बीमारी संक्रमित व्यक्ति के खून, स्पर्म या वजाइनल फ्लूइड के संपर्क में आने से भी फैल सकती है.

सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज क्यों होता है

1. अनसेफ फिजिकल रिलेशन (Unprotected Sex) यानी बिना कंडोम या बिना किसी सेफ्टी के सेक्स करने पर इंफेक्शन की आशंका ज्यादा होती है.

2. एक से अधिक पार्टनर होना भी इसका रिस्क बढ़ाता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है.

3. इंजेक्टेबल ड्रग्स का इस्तेमाल जैसे संक्रमित सिरिंज शेयर करने से भी HIV और दूसरी बीमारियां फैल सकती हैं.

4. ब्लड ट्रांसफ्यूजन या ऑर्गन ट्रांसप्लांट यानी अगर खून या अंग संक्रमित है तो भी बीमारी फैला सकता है.

5. प्रेग्नेंसी के दौरान मां से बच्चे में यह फैल सकता है.

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

STD के लक्षण क्या होते हैं

प्राइवेट पार्ट से बदबूदार डिस्चार्ज 

प्राइवेट पार्ट में सूजन, जलन, दर्द, खुजली

प्राइवेट पार्ट के आसपास सूजन, गांठ या दाने निकलना

पेशाब करते समय जलन होना

पेशाब करते समय दर्द होना

अचानक से बुखार हो जाना

कमजोरी महसूस होना

सेक्स के दौरान दर्द होना

टेस्टिकल्स में सूजन या दर्द होना

एनस में खुजली, दर्द या ज्यादा डिस्चार्ज

STD से कैसे बचें

हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें, सेफ फिजिकल रिलेशन बनाएं.

फेथफुल रिलेशनशिप यानी एक ही पार्टनर के साथ रिलेशन बनाएं.

अगर फिजिकल रिलेशन ज्यादा बनाते हैं तो समय-समय पर STD टेस्ट कराना जरूरी है.

शराब या नशे में सेक्स करने से बचें. इससे फैसले लेने की क्षमता कम हो जाती है और लापरवाही हो सकती है.

संक्रमित व्यक्ति से ब्लड या सिरिंज शेयर न करें. खासकर HIV जैसी गंभीर बीमारियों में

HPV और Hepatitis B के लिए वैक्सीनेशन कराएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget