एक्सप्लोरर

दही के हैं शौकीन तो ना करें ये गलती, वरना सेहत तो बिगड़ेगी ही, कई दिक्कतें भी बढ़ जाएंगी

दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं. यह पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. दही के शौकीन इसके साथ अलग-अलग चीजें मिलाकर खाया करते हैं लेकिन कुछ चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए.

Curd Bad Combinations : दही खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. पेट के लिए तो दही अमृत के समान है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स भरपूर पाए जाते हैं. दही के शौकीन हर दिन खाने में इसका सेवन करते हैं. कुछ लोग दही के साथ अलग-अलग चीजें मिलाकर खाना पसंद करते हैं. हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें दही के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, वरना कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए...

दही के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए

1. खट्टे फल
दही पहले से ही खट्टा होता है, इसलिए खट्टे फलों के साथ इसे नहीं खाना चाहिए. दही के साथ नींबू, संतरा, अंगूर, कच्चे आम जैसी चीजें मिलाकर नहीं खाना चाहिए, वरना पाचन की समस्याएं सुरू हो सकती है. इससे एसिडिटी और पेट दर्द भी हो सकता है.

2. प्याज
दही के साथ कभी भी प्याज नहीं खाना चाहिए. इससे जितना हो सके दूरी ही बनानी चाहिए, वरना पाचन को नुकसान हो सकता है. इससे पेट में जलन, गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

3. आम
दही और आम का कॉम्बिनेशन भी बेहद खराब माना जाता है. यह सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. आम और दही एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकता है. इससे पाचन में समस्या हो सकती है और स्किन में भी दिक्कतें हो सकती हैं.

4. उबले अंडे
दही के साथ कभी भी उबलेअंडे नहीं खाना चाहिए. दोनों ही प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. हालांकि, इसे एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर दबाव बन सकता है और पेट में भारीपन और गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

5. मछली
दही के साथ मछली खाना हानिकारक हो सकता है. आयुर्वेद में बताया गया है कि मछली और दही की तासीर एक दूसरे से उलट होते हैं, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और स्किन एलर्जी, चकत्ते या दूसरी समस्याएं हो सकती हैं.

दही कब नहीं खाना चाहिए
आयुर्वेद में बताया गया है कि रात के वक्त दही कभी भी नहीं खाना चाहिए. वरना कफ दोष की समस्या बढ़ जाती है. जिसकी वजह से सर्दी-खांसी या बलगम बन सकता है. इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Liver Disease: तेजी से बढ़ रही ऑटोइम्यून लिवर डिजीज, जानें कितनी 'खतरनाक' है ये बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget