एक्सप्लोरर

विटामिन E का ओवरडोज खतरनाक, ब्रेन-लिवर पर असर, जान तक जाने का डर

विटामिन ई फैट में घुलनशील विटामिन है और लंबे समय तक लिवर और फैट से भरे टिशूज में जमा रहता है. इससे शरीर के लिए बड़ी मात्रा में विटामिन ई से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है.

Vitamin E Overdose : विटामिन शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं, लेकिन शरीर को उम्र, स्वास्थ्य और जेंडर के हिसाब से इसकी जरूरत अलग-अलग है. शरीर को हर विटामिन की जरूरत होती है. बाकी विटामिन की तरह ही विटामिन E भी शरीर के लिए बेहद जरूरी है. यह खून के थक्कों को रोकने, कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद  है. अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों से इसे नुकसान होने से बचाता है. विटामिन ई बीज, नट्स, सब्जियों में पाया जाता है.  हालांकि, इसकी एक सीमित मात्रा ही फायदेमंद है. ज्यादा मात्रा में विटामिन ई शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है.

Vitamin E की ज्यादा मात्रा क्यों खतरनाक

कई अध्ययनों के अनुसार, विटामिन ई फेफड़ों की कार्यक्षमता, मेंटल हेल्थ, लिवर की सेहत में सुधार करने और पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. हालांकि, इस पोषक तत्व को बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक, कीवी, टमाटर जैसे प्राकृतिक सोर्स से ही लेने की कोशिश करनी चाहिए.बिना किसी एक्सपर्ट्स की सलाह पर इसकी गोलियां नहीं खानी चाहिए. क्योंकि इसकी बहुत ज्यादा मात्रा बॉडी में टॉक्सिसिटी (Vitamin E Toxicity) का कारण बन सकता है. 

विटामिन ई टॉक्सिसिटी क्या है

विटामिन ई फैट में घुलनशील विटामिन है और लंबे समय तक लिवर और फैट से भरे टिशूज में जमा रहता है. इससे शरीर के लिए बड़ी मात्रा में विटामिन ई से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है, जो शरीर के लिए जहरीला हो सकता है. ऐसा तब होता है जब विटामिन ई बहुत ज्यादा मात्रा में हो जाता है. मतलब अगर शरीर में किसी दिन 1,100 मिलीग्राम से ज्यादा विटामिन ई आ जाए तो मतली, थकान से लेकर ब्रेन स्ट्रोक, ब्लीडिंग और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं.

विटामिन ई टॉक्सिसिटी सिर्फ उन लोगों को हो सकती है, जो इसकी खुराक ज्यादा मात्रा में लेते हैं. आमतौर पर विटामिन ई से भरपूर नेचुरल फूड्स से इसकी अधिकता नहीं होती है. विटामिन ई टॉक्सिसिटी उनके लिए गंभीर हो सकती है, जो पहले से ही Anticoagulants या एंटीप्लेटलेट ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत

विटामिन E के ज्यादा सेवन से क्या नुकसान

1.विटामिन ई का हाई डोज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग और इंट्राक्रैनियल ब्लीडिंग जैसी गंभीर समस्याओं काकारण बन सकता है. 

2. JAMA में पब्लिश एक स्टडी में कहा गया है कि ज्यादा विटामिन ई के सेवन से जान भी जा सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी ज्यादा रिसर्च नहीं हुए हैं.

3. विटामिन ई का ज्यादा सेवन मतली, सिरदर्द, दस्त, पेट में ऐंठन और थकान की वजह बन सकता है. 

4. ज्यादा विटामिन ई स्ट्रोक और प्रोजटेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget