एक्सप्लोरर

दो साल बाद भी दिख रहे हैं पोस्ट कोविड के लक्षण, हो जाइए सावधान- रिसर्च

पोस्ट कोविड सिंड्रोम संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक बना हुआ है. पोस्ट कोविड में हार्ट, लंग्स, सांस, स्वाद और गंध न आने जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं.

Post Covid Syndrome : कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो साल बाद भी पोस्ट कोविड के लक्षण दिख रहे हैं. पिछले दिनों यूके समेत कई देशों में नए वैरिएंट के केस सामने आए हैं. भारत में भी इसका खतरा बना हुआ है. हेल्थ एक्सपर्ट अलर्ट रहने की सलाह दे रहे हैं. लॉन्ग कोविड यानी पोस्ट कोविड सिंड्रोम (Post Covid) संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक बना हुआ है. अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि कई लोगों में लॉन्ग कोविड की समस्या लगातार बनी हुई है. पोस्ट कोविड में हार्ट, लंग्स, सांस की समस्या, स्वाद और गंध न आने जैसी समस्याएं देखने को मिल रहे हैं. इसके कई अजीबोगरीब लक्षण भी नजर आ रहे हैं. कोविड विशेषज्ञों का कहना है कि इस समस्या को अनदेखा करने की बजाय गंभीरता से लेना चाहिए. वहां लंबे समय के लिए सेहत को परेशानी हो सकती है. आइए जानते हैं पोस्ट कोविड के कुछ लक्षणों के बारे में...
 
पोस्ट कोविड के चलते होने वाली समस्याएं
कोरोना सांस से जुड़ा संक्रमण माना जाता है. हाल में किए गए एक रिसर्च में पाया गया कि लॉन्ग या पोस्ट कोविड पूरे शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है. इस संक्रमण में फेफड़ों के ठीक होने के बाद भी हार्ट, लिवर और किडनी जैसे अंग प्रभावित हो सकते हैं. इसमें सूंघने और स्वाद की क्षमता कम हो रही है, सीने में दर्द बना हुआ है, सांस लेने में परेशानी आ रही है, ब्रेन फॉग का खतरा भी बना रह सकता है.
 
पोस्ट कोविड से किसे सबसे ज्यादा खतरा 
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे लोग जो गंभीर कोविड लक्षण से पीड़ित रहे हैं या गंभीर बीमार या बिना वैक्सीन वाले और मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम यानी किडनी और मस्तिष्क जैसे अंगों में सूजन की परेशानी से जूझ रहे लोगों में पोस्ट कोविड सिंड्रोम का खतरा ज्यादा हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉन्ग कोविड का खतरा उन्हें भी हो सकता है, जो कोविड के हल्के लक्षणों की चपेट में थे.
 
पोस्ट कोविड का अजीबोगरीब लक्षण
हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया है कि लॉन्ग कोविड में कुछ लोगों के पैर नीले भी हो सकते हैं. द लैंसेट जर्नल में पब्लिश एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्ग कोविड के चलते एक्रोसायनोसिस की समस्या देखने को मिली है. इसमें खड़े होने पर पैरों का रंग नीला हो जा रहा है. लीड्स यूनिवर्सिटी के डॉ. मनोज सिवन की लिखित रिसर्च पेपर में बताया गया है कि 33 साल के एक व्यक्ति में पोस्ट कोविड सिंड्रोम की वजह से एक्रोसायनोसिस की समस्या हुई.
 
कोविड के बाद सामने आए लक्षण
स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित के खड़े होने के एक मिनट बाद पैर लाल हो जाते हैं और फिर समय के साथ नीले हो जाते हैं. 10 मिनट बाद नीला रंग साफ देखने को मिलता है. हालांकि, दोबारा से बैठने पर पैर पहले की स्थिति में आ गए. मरीज ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के बाद ही उसके पैरों में इस तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट ने कोविड और पोस्ट कोविड से सावधान किया है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget