एक्सप्लोरर

आपको बीमार कर सकती है नेल बाइटिंग, आज ही छोड़ दें अपनी Bad Habit, वरना होगा नुकसान

नाखून चबाना गंदी आदत माना जाता है. घर के बड़े-बुजुर्ग ही नहीं हेल्थ एक्सपर्ट भी नाखून चबाने से मना करते हैं, क्योंकि यह आपको बीमार कर सकता है. इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं.

Nail Biting Side Effects : अक्सर हमें घर पर नाखून चबाने (Nail Biting) पर डांट पड़ती है. इसे बैड हैबिट बताया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाखून चबाने से हमारे बड़े-बुजुर्ग या टीचर क्यों मना करते हैं? दरअसल, नाखून चबाने की आदत से आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं. इससे सेहत (Health) को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.नाखून चबाना एक ऐसी आदत है, जिसे रोकना काफी मुश्किल होता है. एक रिसर्च में बताया गया है कि दुनिया में करीब 30 प्रतिशत तक लोग नाखून चबाने की आदत में हैं. आइए जानते हैं इस आदत से होने वाले नुकसान और इसे कैसे छुड़ा सकते हैं...

नाखून चबाना क्यों खतरनाक

बैक्टीरियल ​इंफेक्शन का खतरा

दांत से नाखून काटने पर नाखून में जमे बैक्टीरिया मुंह से होते हुए शरीर में पहुंच जाते हैं और पारोनिचिया नाम का बैक्टीरियल ​इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. यह इंफेक्शन धीरे-धीरे शरीर को अपना घर बना लेता है. इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. इसका एक नुकसान और भी होता है कि इस इंफेक्शन में नाखूनों में मवाद भर जाता है और इंफेक्शन की वजह से उनमें सूजन आ जाती है. अगर समय पर इसका इलाज न करवाया जाए तो फीवर, बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा रहता है.

नेचुरल ग्रोथ रुक सकता है

अगर आपकी आदत बार-बार नाखून कुतरने या चबाने की आदत है तो इससे इनकी नेचुरल ग्रोथ रूक सकती है. बार बार नाखून चबाने से इनकी ग्रोथ टिश्यू  डैमेज हो सकते हैं. इससे नाखून बढ़ने ही बंद हो सकते हैं.

फंगल ​इंफेक्शन हो सकता है 

नाखून चबाने से उसमें जमा फंगस मुंह के रास्ते शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंच सकता है और इससे फंगल ​इंफेक्शन हो सकता है. जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

दांत में हो सकता है दर्द

नाखून चबाने या काटने से दांत कमजोर हो सकते हैं. इससे दांतों में गम ब्लीडिंग या दर्द की समस्या भी हो सकती है. इसलिए नाखून नहीं काटने चाहिए.

आंत को पहुंच सकता है नुकसान

नाखून चबाने से उसकी गंदगी शरीर में पहुंचकर पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकती है. इसकी वजह से उल्टी, दस्त, पेट में मरोड़ जैसी परेशानियां हो सककती हैं.

नाखून चबाने की आदत छोड़ने के टिप्स

1. अगर आप नाखून चबाने की गंदी आदत छोड़ना चाहते हैं तो माउथ गार्ड की मदद ले सकते हैं.
2. तनाव को दूर करने की कोशिश करें. कई लोग ज्यादा टेंशन में होने पर नाखून चबाते हैं.
3. आप चाहें तो नाखूनों पर नीम का रस लगा सकते हैं. इससे मुंह में नाखून डालने से कड़वाहट आएगी और आपको याद आ जाएगा कि नाखून नहीं काटना है.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget