एक्सप्लोरर

Heamoglobin Drink: क्या आपकी बॉडी में कम हो गया है Hemoglobin, आज से ही रोजाना पीएं ये 5 ड्रिंक्स, झटपट दिखेगा असर

Hemoglobin: अगर आपकी बॉडी में खून की कमी है तो आप अपनी डाइट में कुछ आयरन रिच चीजों को शामिल कर सकते हैं. डेली रुटीन में हलीम से लेकर चुकंदर का जूस तक का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है.

Hemoglobin Increase Drinks: अगर आप का खानपान अच्छा है लेकिन आयरन रिच चीजें उसमें शामिल नहीं हैं तो आपकी बॉडी में आयरन की कमी हो सकती है. जिसकी वजह से हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) यानी खून भी कम होने लगती है. ऐसे में आयरन रिच ड्रिंक्स का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है. यह खून की कमी को पूरी करता है और आपकी हेल्दी रखता है.
 
हीमोग्लोबिन कम हो जाए तो क्या होगा
शरीर में खून की कमी से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. एनीमिया, ब्लड लॉस, गैस, लो एनर्जी लेवल और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं होने लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हीमोग्लोबिन की कोम करने के लिए आपको इन 5 आयरन रिच ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए..
 
चुकंदर का जूस
चुकंदर हमारी हेल्थ को जबरदस्त फायदा पहुंचाता है. यह आयरन का बेस्ट सोर्स माना जाता है. चुकंदर में पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीज की प्रचुर मात्रा पाई जाती है. चुकंदर का जूस आपकी बॉडी में आयरन की कमी पूरी कर देता है. इसे पीने से रेड ब्लड सेल्स में इजाफा होता है. ऑक्सीजन की सप्लाई भी अच्छी होती है.
 
वेजीटेबल जूस
आप चाहें तो विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर वेजीटेबल जूस भी पी सकते हैं. इससे आयरन का लेवल तेजी से बढ़ता है. 2 कप कटी हुई पालक में 1 कप कटी लौकी, एक चौथाई कप आंवला, 1 चम्मच शहद और 2 कप ठंडा पानी मिलाकर मिलाकर जूस तैयार करें और रोजाना सेवन करें.
 
पालक-पुदीने का जूस
शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए आप पालक और पुदीने का जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. 4 कप कटी हुई पालक में 1 कप पुदीने की पत्तियां और पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें, फिर मिक्सचर को छानकर 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर आइस क्यूब के साथ पीएं. यह खून की मात्रा तो बढ़ाता ही है, वजन भी कम करने में मदद करता है.
 
आलूबुखारे का जूस
आलूबुखारे यानी प्रून हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में कमाल का असरकारी होता है. प्रून जूस से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है. ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है. 5 आलूबुखारे में 1 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड करें और आइस क्यूब डालकर पीएं.
 
हलीम ड्रिंक
यह ड्रिंक जितना टेस्टी है उतना ही कारगर भी. हलीम ड्रिंक में फोलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन भी अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है. आधा कप पानी में 1 चम्मच हलीम और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर 2 गंटे तक रख दें और फिर इसे पीएं. आपकी हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगेगी.
 
 ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget