एक्सप्लोरर

Health News: इस वायरस ने पकड़ा तो पैदा नहीं कर पाएंगे बच्चे, मर्द तुरंत पढ़ लें ये स्टडी

नई स्टडी अर्जेंटीना में 205 पुरुषों पर किया गया, जो 2018 और 2021 के बीच यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्याओं को लेकर यूरोलॉजी क्लिनिक गए थे. इनमें से किसी ने एचपीवी का वैक्सीन नहीं लिया था.

Men Fertility : HVP  यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस से पुरुषों में इंफर्टिलिटी का खतरा बढ़ सकता है. एक स्टडी में दावा किया गया है कि एचपीवी लो स्पर्म क्वालिटी और स्पर्म काउंट का कारण बन सकता है. अर्जेंटीना में यूनिवर्सिडाड नेशनल डी कॉर्डोबा के शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरुष एचपीवी इंफेक्शन के प्रति बेहद संवेदनशील हैं. उनमें जननांग मस्से और मुंह, गले और एनस की खतरनाक बीमारियों के बढ़ने का जोखिम काफी ज्यादा होता है. इनमें सबसे बड़ी समस्या नपुंसकता की है. 

क्या है अध्ययन

फ्रंटियर्स इन सेलुलर एंड इंफेक्शन माइक्रोबायोलॉजी नाम की मैग्जीन में पब्लिश स्टडी में पता चला है कि हाई रिस्क वाले एचपीवी जीनोटाइप से संक्रमित पुरुषों में ऑक्सीडेटिव तनाव और खराब प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से स्पर्म खत्म हो सकता है. यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. वर्जीनिया रिवेरोका कहना है कि 'इस रिसर्च में पाया गया है कि एचपीवी संक्रमण पुरुषों में काफी आम है.

संक्रमण पैदा करने वाले वायरल जीनोटाइप के आधार पर स्पर्म की क्वालिटी पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है.' उन्होंने कहा, 'पुरुष प्रजनन क्षमता और संक्रमण से लड़ने की प्रतिरक्षा प्रणाली के हाई रिस्क वाले एचपीवी जीनोटाइप संक्रमणों से ज्यादा प्रभावित होती है. वहीं, महिलाओं में एचपीवी संक्रमण के केस में 95% मामलों में सर्वाइकल कैंसर का खतरा रहता है.'

हर 3 में से एक पुरुष एचपीवी से संक्रमित

द लांसेट मैग्जीन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, 15 साल से ज्यादा उम्र के 3 में से 1 पुरुष कम से कम आंशिक तौर से एचपीवी से संक्रमित हैं. वहीं, 5 में से 1 पुरुष हाई रिस्क वाले या ऑनकोजेनिक एचपीवी स्ट्रेन से कुछ संक्रमित हैं. नई स्टडी अर्जेंटीना में 205  पुरुषों पर किया गया, जो 2018 और 2021 के बीच यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्याओं को लेकर यूरोलॉजी क्लिनिक गए थे. इनमें से किसी ने एचपीवी का वैक्सीन नहीं लिया था. 29% लोगों में एचपीवी पॉजिटिव पाए गए. जिनमें से 20% पुरुषों में उच्च जोखिम वाला एचपीवी और 7% में कम जोखिम वाला एचपीवी पाया गया.

एचपीवी से पुरुषों की प्रजनन क्षमता खराब हो सकती है

नियमित सीमेन के विश्लेषण के मुताबिक, ग्रुप के सीमेन की क्वालिटी में कोई स्पष्ट अंतर नहीं था. फिर भी एक्स्ट्रा हाई रिज़ॉल्यूशन टेस्ट में दिखाया गया कि जो पुरुष एचआर-एचपीवी पॉजिटिव थे, उनके सीमेन में CD45+ व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या काफी कम थी. रिवेरो ने बताया, 'स्टडी के अनुसार HR-HPV से संक्रमित पुरुषों में ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से स्पर्म गिरावट में इजाफा हुआ है. यूरिनरी ट्रैक्ट में इम्यून रिस्पॉन्स कमजोर हो गया. मतलब HR-HPV पॉजिटिव पुरुषों में प्रजनन क्षमता पूरी तरह प्रभावित हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget