एक्सप्लोरर

Heart Attack Sign: चेहरे का बदल रहा रंग या हो रही सूजन...तुरंत हो जाएं अलर्ट, आ सकता है हार्ट अटैक!

हार्ट अटैक गंभीर और जानलेवा होता है.इसके लक्षण सिर्फ सीने में दर्द और सांस में परेशानी ही नहीं चेहरे पर भी नजर आ सकते हैं.अगर इन्हें सही समय पर समझ लिया जाए तो हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है.

Pre Heart Attack Signs : खराब खानपान और लाइफस्टाइल दिल की सेहत को बिगाड़ रहा है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ गया है. अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन कम होने और रुकने पर हार्ट अटैक आता है.

हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से पहले शरीर पहले से ही वॉर्निंग साइन देने लगता है. बहुत से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. शरीर के कई हिस्सों के साथ ही चेहरे पर भी हार्ट अटैक के संकेत दिखते हैं. अगर इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो खतरे को टाला जा सकता है.

हार्ट अटैक आने से पहले चेहरे पर दिखने वाले 5 संकेत

1. चेहरे पर सूजन

अगर बिना किसी कारण किसी का चेहरा सूज रहा है तो अलर्ट हो जाना चाहिए. यह हार्ट अटैक का वॉर्निंग साइन हो सकता है. जब हार्ट सही तरह ब्लड पंप नहीं कर पाता है तो शरीर में तरल पदार्थ जमने लगता है, जिससे चेहरे पर सूजन आ सकती है.

2. आंखों के पास कोलेस्ट्रॉल जमना

आंखों के नीचे और पलकों के पास अगर कोलेस्ट्रॉल जमा हो गया है तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है. आंखों के आसापास हल्के पीले रंग के पदार्थ जमने लगते हैं. इसे Xanthelasma भी कहते हैं. ये हार्ट, ब्रेन और कई अन्य अंगों में ब्लड पहुंचने से रोक सकता है. इससे स्ट्रोक और हार्ट का खतरा बढ़ता है.

3. चेहरे के लेफ्ट साइड में दर्द

चेहरे के बाएं हिस्से में दर्द या सुन्नपन होना भी हार्ट अटैक का चेतावनी संकेत हो सकता है. लंबे समय से चेहरे के बाएं हिस्से में दर्द और सुन्नपन हो तो बिल्कुल भी इग्नोर न करें. तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलें.

4. चेहरा नीला-पीला पड़ जाना

अगर चेहरे का रंग अचानक से नीला या पीला पड़ जाए तो ये हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं. जब हार्ट सही तरह काम नहीं कर पाता है तो शरीर के कुछ हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन वाला ब्लड नहीं पहुंच पाता है. इससे त्वचा का रंग बदल सकता है. ऐसे में डॉक्टर से जाकर मिलना चाहिए.

5. इयरलोब में दरार आना

इयरलोब क्रीज में दरारें हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं. एक स्टडी के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण वालों में इयरलोब क्रीज ज्यादा दिखता है. हालांकि, यह जरूरी भी नहीं कि हार्ट अटैक का साइन ही हो लेकिन हर बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes And Sleep: नींद और डायबिटीज में क्या है लिंक? जान लीजिए हेल्थ से जुड़ी ये जरूरी बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget