एक्सप्लोरर

किस उम्र में लगवा लेनी चाहिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, जानें कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

Cervical Cancer Vaccine : सर्वाइकल कैंसर ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसकी वजह से हर साल लाखों महिलाओं की मौत हो जाती है. इसलिए इसकी वैक्सीन पर जोर दिया जा रहा है.

Cervical Cancer Vaccine: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसकी वजह से हर साल बड़ी संख्या में महिलाओं की जान चली जाती है. यही कारण है कि भारत सरकार सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन (Cervical Cancer Vaccine) पर जोर दे रही है. हालांकि, आज भी देश में सर्वाइकल कैंसर और इसकी वैक्सीन को लेकर जानकारी का काफी अभाव है.
 
ज्यादातर महिलाओं को ये भी पता नहीं कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए कोई वैक्सीन लगती भी है या नहीं, अगर लगती है तो कब लगती है. जानकारी के इसी अभाव से देश में सर्वाइकल कैंसर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. जबकि वैक्सीनेशन से इस कैंसर के होने का रिस्क 70-80 फीसदी तक कम किया जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवाने की सबसे सही उम्र कितनी है.
 
सर्वाइकल कैंसर क्या होता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब महिलाओं के यूट्रस का हिस्सा सर्विक्स में सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं तब सर्वाइकल कैंसर होता है. इस कैंसर का कारण HPV (Human Papillomavirus) वायरस होता है. यह यौन संबंध बनाने के दौरान वेजाइनल, एनल और ओरल से फैलता है. असुरक्षित यौन संबंध ज्यादा बनाने वाली महिलाओं या एक से ज्यादा लोगों के साथ संबंध बनाने से इस वायरस का ज्यादा खतरा रहता है. ऐसी महिलाएं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें कैंसर का ज्यादा रिस्क रहता है. यह जरूरी नहीं कि जिस महिला में एचपीवी वायरस है उसे सर्वाइकल कैंसर हो ही जाएगा. हालांकि, सही समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने से इस कैंसर से बचाव संभव है.
 
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कब लगवानी चाहिए
गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार सर्वाइकल कैंसर से बचना है तो वैक्सीन लगवाने का सबसे ज्यादा फायदा 9 से 14 साल तक होता है. हालांकि, 26 साल तक ये वैक्सीन लगवाई जा सकती है. मतलब सेक्शुअली एक्टिव होने से पहले सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवानी चाहिए. अब सवाल कि क्या 26 साल के बाद वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए. इसको लेकर एक्सपर्ट्स कहती हैं कि इस उम्र के बाद भी टीका लगवा सकती हैं.  तब भी ये एचपीवी वायरस के कई स्ट्रेन से बचा सकती है. लेकिन अगर सबसे ज्यादा फायदा इस वैक्सीन का लेना है तो 9 से 14 साल तक ही इसे लगवा लेनी चाहिए.
 
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कहां लगवा सकती हैं
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को अस्पताल से लगवा सकती हैं. इस वैक्सीन की वर्तमान में कीमत 2,000 से लेकर 5,000 रुपए तक है लेकिन जल्द ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लॉन्च करने जा रहा है. जिसकी कीमत सिर्फ 00 से 400 रुपए प्रति डोज ही होगी.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget