एक्सप्लोरर

सर्दियों में बीमारियों से रहेंगे दूर और शरीर भी होगा मजबूत, बस खाने में शामिल कर लें ये सब्जियां

कुछ सब्जियां सर्दियों में सेहत के लिए रामबाण की तरह मानी जाती हैं. इनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करते हैं.

Winter Vegetables: सर्दियों के मौसम में कम तापमान, ठंडी हवाएं और कम धूप की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सेहत का ख्याल रख पाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऐसे में खानपान को दुरुस्त रखकर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं, ताकि आपका शरीर बीमारियों से बच सके. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सब्जियां (Winter Vegetables) लेकर आए हैं, जिनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट भर-भरकर पाए जाते हैं. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में ये काफी मददगार होते हैं. इससे शरीर संक्रमण और मौसमी बीमारियों से ज्यादा अच्छी तरह लड़ पाता है. आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारें में...
 
ब्रोकली (Broccoli)
विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट्स का खजाना माने जाने वाला ब्रोकली आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसके सेवन से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों की परेशानी और मोतियाबिंद से राहत मिल सकती है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर कोलेजन उत्पादन, घाव भरने और आयरन के अवशोषण में मदद करता है. इसके अलावा विटामिन ए, सी और ई के साथ ही फाइबर भी पाया जाता है. ब्रोकली में सल्फोराफेन नाम का जबरदस्त कंपाउंड पाया जाता है, जो सूजन रोकने वाला और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है.
 
पालक (Spinach)
विटामिन ई और मैग्नीशियम से भरपूर पालक इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है. जिससे बीमारी पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं. यह शरीर को दूसरे खतरों से भी बचाता है और नुकसान नहीं होने देता है. पालक काफी फायदेमंद सब्जी है. जिससे विटामिन ए और सी के साथ ही कई एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इसमें आयरन भी भर-भरकर पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के लिए जबरदस्त होता है.
 
लहसुन (Garlic)
लहसुन एंटीसेप्टिक, जीवाणुरोधी और एंटीफंगल एजेंट के तौर पर उपयोग में लाया जाता है. यह शरीर को वायरस और अन्य सूक्ष्मजीवों से बचाने का काम करता है. लहसुन के सेवन से इम्यून सिस्टम काफी ज्यादा मजबूत होता है और शरीर बीमारियों से बचता है. लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है. यह कई तरह के संक्रमण से लड़कर शरीर को मजबूती प्रदान करता है.
 
शलजम (Turnip)
शलजम को कच्चा या पकाकर दोनों तरह से खा सकते हैं. इसमें विटामिन A, B1, B2, B3, B5 और विटामिन C के साथ ही फॉलेट, फाइबर, आयरन और कैल्शियम काफी ज्यादा पाया जाता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होता है और शरीर बीमारियों से लड़ने के सक्षम बनता है. शलजम में कैल्शियम और विटामिन K भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर कई परेशानियों से बचाता है. हमारे देश में इस सब्जी का खूब सेवन किया जाता है.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget