एक्सप्लोरर

21 दिन में Birth/Death की रिपोर्ट दो वरना होगा एक्शन, जानें नया सरकारी नियम

अब अस्पतालों को जन्म और मृत्यु की जानकारी समय पर देनी होगी. रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने सख्त लहजे में इसकी जानकारी पोर्टल पर देने को कहा है. 21 दिनों मं ऐसा न होने पर एक्शन हो सकता है.

RGI Birth Death Reporting Rules : देश में अब हर बच्चे के जन्म और किसी की मौत की जानकारी समय पर देना जरूरी हो गया है. रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर 21 दिन के अंदर जन्म या मौत की जानकारी नहीं दी, तो जुर्माना लग सकता है.

दरअसल, देखा गया कि कई अस्पताल या तो जानकारी देने में देर कर रहे हैं या फिर खुद नहीं दे रहे. वो परिवार वालों के रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कानून कहता है ये जिम्मेदारी अस्पताल की है, ना कि आम लोगों की.

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में डायबिटीज से आपके बच्चे में ऑटिज्म और ADHD का खतरा- स्टडी

RGI ने क्या कहा

1. भारत में अभी 90% जन्म और मृत्यु दर्ज हो रहे हैं, लेकिन सरकार चाहती है कि ये आंकड़ा 100% हो.

2. RGI ने साफ कहा है कि अस्पतालों को 21 दिन के भीतर घटना की सूचना देनी होगी.

3. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो जुर्माना लगेगा और कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

रजिस्ट्रेशन में देरी क्यों हो रही है

RGI ने कहा, जन्म-मृत्यु की तुरंत सूचना देने की बजाय कई अस्पताल रिश्तेदारों के अपील करने का इंतजार कर रहे हैं, इतना ही नहीं वे रिश्तेदारों को खुद ही इसकी जानकारी देने का निर्देश दे रहे, जो नियम का उल्लंघन है. केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के तहत सरकारी अस्पतालों को रजिस्ट्रार के रूप में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. 17 मार्च, 2025 के एक सर्कुलर में RGI ने कहा कि देश में 90% जन्म या मृत्यु के मामलों का ही रजिस्ट्रेशन हो रहा है. लेकिन 100% का टारगेट अभी भी हासिल करना है. ऐसे में इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है.

अब डिजिटल सर्टिफिकेट ही होगा मान्य

1 अक्टूबर 2023 से सरकार ने डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट को ही आधिकारिक मान लिया है. ये अब स्कूल एडमिशन, जॉब, शादी रजिस्ट्रेशन जैसे सभी कामों में जरूरी हो गया है. RGI ने सभी रजिस्ट्रारों को आदेश दिया है कि 7 दिन के अंदर सर्टिफिकेट जारी करें. इसमें देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget