एक्सप्लोरर

किडनी मरीजों के लिए सबसे खराब ब्रेकफास्ट फूड्स, जानें कैसे किडनी पर डालते हैं असर?

ब्रेकफास्ट न सिर्फ पूरे दिन एनर्जी देता है, बल्कि यह शरीर के काम करने के तरीके पर भी असर डालता है, खासकर हमारी किडनी पर इसका सबसे ज्यादा असर होता है.

हर दिन की शुरुआत एक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर ब्रेकफास्ट से करना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. ब्रेकफास्ट न सिर्फ पूरे दिन एनर्जी देता है, बल्कि यह शरीर के काम करने के तरीके पर भी असर डालता है, खासकर हमारी किडनी पर इसका सबसे ज्यादा असर होता है. किडनी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो खून को साफ करने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पानी, मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने का काम करती है. लेकिन अगर आप किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं या आपकी किडनी कमजोर है, तो सुबह का ब्रेकफास्ट सीधा आपकी किडनी की हेल्थ को असर कर सकता है. 

अक्सर लोग बिना सोचे-समझे ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो टेस्ट में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं. तो आइए उन ब्रेकफास्ट फूड्स के बारे में जानते हैं. जिन्हें किडनी मरीजों को या जिनकी किडनी कमजोर है, उन्हें खाने से बचना चाहिए. 

किडनी मरीजों के लिए वर्स्ट ब्रेकफास्ट फूड्स

1. पैकेज्ड सीरियल यानी अनाज – मार्केट में मिलने वाले ब्रेकफास्ट सीरियल्स जैसे कॉर्नफ्लेक्स, चॉकलेट फ्लेक्स, या ग्रेनोला बार हेल्दी दिखते हैं, लेकिन इनमें अक्सर बहुत ज्यादा चीनी और फॉस्फेट होते हैं. फॉस्फोरस किडनी के लिए नुकसानदायक होता है, खासकर जब किडनी पहले से कमजोर हो तो ज्यादा चीनी से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है, जो किडनी को सीधे प्रभावित करता है. 

2. चीज और क्रीम स्प्रेड – चीज या क्रीम स्प्रेड का यूज लोग अक्सर ब्रेड या टोस्ट पर करते हैं.  ये चीजें देखने में आम लगती हैं, लेकिन इनमें सोडियम  और सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ऐसे में ज्यादा सोडियम किडनी को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में परेशानी पैदा करता है.  वहीं फैट किडनी की बल्ड वेसल्स पर दबाव डालता है, जिससे किडनी के काम करने की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है. 

3.  पेस्ट्री और डोनट्स – सुबह के समय चाय या कॉफी के साथ डोनट्स या पेस्ट्री खाना बहुत लोगों को पसंद होता है.  लेकिन ये चीजें शुगर, ट्रांस फैट और रिफाइंड आटे से बनी होती हैं. शुगर और ट्रांस फैट किडनी की सूजन को बढ़ा सकते हैं. साथ ही ये वजन बढ़ने और डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ाते हैं, जिससे किडनी पर सीधा असर पड़ता है. 

4. इंस्टेंट नूडल्स – इंस्टेंट नूडल्स आज के समय में हर घर में मिल जाते हैं क्योंकि ये जल्दी बन जाते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद होते हैं. लेकिन इन नूडल्स में जो मसाला आता है, उसमें बहुत ज्यादा सोडियम और फ्लेवर एजेंट्स होते हैं, ये चीजें किडनी को ज्यादा काम करने के लिए मजबूर करती हैं, जिससे किडनी पर तनाव आता है. लंबे समय तक इनको खाने से किडनी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. 

5. प्रोसेस्ड मीट – कई लोग सोचते हैं कि सुबह-सुबह थोड़ा प्रोटीन लेने के लिए बेकन या सॉसेज खाना फायदेमंद होता है. लेकिन ये सभी मांस प्रोडक्ट्स ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें बहुत ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. यह ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और किडनी की फिल्ट्रेशन प्रक्रिया पर असर डालता है. साथ ही, इससे शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है. 

6.  सफेद ब्रेड और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट – सफेद ब्रेड, मैदा से बने पराठे या टोस्ट में पोषक तत्व बहुत कम होते हैं और ये जल्दी ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं, इसके कारण हाई ब्लड शुगर किडनी को नुकसान पहुंचाता है. अगर आपको डायबिटीज है, तो इस तरह के फूड्स आपके लिए और ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें Symptoms of PCOS: पीसीओएस होने पर दिखते हैं ये लक्षण, कहीं आपको तो नहीं होती ये दिक्कत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget