एक्सप्लोरर

Handbag Risk: आपके बच्चे की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है 'हैंडबैग'! जानिए एक्सपर्ट ने क्यों दी ये चेतावनी?

छोटे बच्चों को कुछ न कुछ एक्सप्लोर करने की आदत होती है. वे घर में घूम-घूमकर तरह तरह की चीजों को अपने मुंह में लेते हैं या कई बार निगल भी जाते हैं. इससे उनकी जान को खतरा पैदा हो सकता है.

छोटे बच्चों को पालते वक्त बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है. क्योंकि बच्चे मासूम होते हैं और अपने साथ हो रहीं अच्छी-बुरी चीजों से पूरी तरह से अनजान रहते हैं. उनके लिए वो चीजें भी खतरनाक साबित हो सकती है, जिनपर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते. आपने कई बार यह सुना या देखा होगा कि बच्चे ने सिक्का निगल लिया या कोई और उल्टी-सीधी चीज खा ली, जिसकी वजह से न सिर्फ उसे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, बल्कि माता-पिता की जान भी हलक में आ जाती है. हर घर में ऐसी कई चीजें मौजूद रहती हैं, जो बच्चे की जान को खतरे में डाल सकती हैं, जैसे आपका 'हैंडबैग'.

आप सोच रहे होंगे कि एक हैंडबैग बच्चे की जान को जोखिम में कैसे डाल सकता है. लेकिन ऐसा संभव है. क्योंकि छोटे बच्चों को कुछ न कुछ एक्सप्लोर करने की आदत होती है. वे घर में घूम-घूमकर तरह तरह की चीजों को अपने मुंह में लेते हैं या कई बार निगल भी जाते हैं. इससे उनकी जान को खतरा पैदा हो सकता है. महिलाएं अपने हैंडबैग में कई ऐसी चीजें रखती हैं, जिनके संपर्क में बच्चों को बिल्कुल नहीं आना चाहिए, जैसे नट्स, पॉपकॉर्न, कोई दवाई या चाबी आदि. 

हैंडबैग को बच्चों से क्यों रखें दूर?

हेल्थ एक्सपर्ट ने सभी माता-पिता को यह चेतावनी दी है कि वे आपके हैंडबैग को या तो बच्चों की पहुंच से कोसों दूर रखें या उसमें ऐसी कोई चीज ना रखें, जिससे बच्चे की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है. अगर आपका बच्चा बार-बार हैंडबैग को छूता है या देखता है और खोल भी लेता है तो आपको इसे उसकी पहुंच से बहुत दूर रखना चाहिए. आप हर वक्त बच्चों पर ध्यान नहीं दे सकते हैं, क्योंकि बाकी जरूरी काम भी होते हैं. इसलिए बच्चों को किसी ऐसी जगह पर बिठाएं, जहां किसी भी चीज से उन्हें कोई नुकसान ना पहुंच सके. 

बच्चे की जान को हो सकता है खतरा!

एक्सपर्ट ने ऐसी दो चीज़ें बताईं हैं जो आमतौर पर महिलाओं के हैंडबैग में रहती है. ये चीज़ें बच्चों की जान को खतरा पैदा कर सकती हैं. पहली चीज हैंड सैनिटाइजर है, इसे निगलने या आंखों पर लगाने से बच्चा मुश्किल में पड़ सकता है. दूसरी चीज कार की चाबियां या छोटी चाबी है. टेबलेट और दवाएं भी खतरनाक साबित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 'प्याज के छिलके' भी हैं बड़े काम की चीज, इन्हें फेंकने के बजाय बना लें ये स्वादिष्ट मसाला, जानें तरीका 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget