एक्सप्लोरर

सावधान! ये 3 विटामिन सप्लीमेंट्स खतरे में डाल सकती है आपकी सेहत

सप्लीमेंट्स और विटामिन हमेशा फायदेमंद नहीं होते हैं. अगर इन्हें सही सोर्स से न लिया जाए तो खतरनाक भी हो सकते हैं. सप्लीमेंट्स चुनते समय उनकी क्वालिटी और सोर्स का ध्यान दें.

Harmful Supplements : विटामिन शरीर के लिए जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. ये कोशिकाओं के सही तरह से काम करने, उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी हैं, लेकिन हमारा शरीर उन्हें खुद नहीं बना पाता है.

ये विटामिन शरीर को खाने और अन्य सोर्स से मिलते हैं. लेकिन कुछ विटामिन सप्लीमेंट्स सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, खासकर आपके पाचन तंत्र (Digestive System) को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ विटामिन सप्लीमेंट्स हमारी आंतों की सेहत (Gut Health) को खतरे में डाल सकते हैं.

1. सिंथेटिक मल्टीविटामिन्स (Synthetic Multivitamins)

कई ओवर-द-काउंटर मल्टीविटामिन्स सिंथेटिक होते हैं. विटामिन A (रेटिनाइल पामिटेट) या विटामिन B6 (पाइरिडोक्सीन हाइड्रोक्लोराइड) जैसे सप्लीमेंट्स लेबोरेट्री में बने हैं, न कि नेचुरल सोर्स से मिलते हैं. ये सिंथेटिक रूप आंतों की लेयर को उत्तेजित कर सकते हैं, गुड बैक्टीरिया के संतुलन में रुकावट बन सकते हैं और समय के साथ लीवर पर बोझ डाल सकते हैं. इसलिए हमेशा नेचुरल मल्टीविटामिन्स ही लें, जो पाचन तंत्र के लिए ज्यादा सुरक्षित होते हैं. सबसे अच्छा तरीका है कि हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, बीज, और नट्स जैसे नेचुरल सोर्स से विटामिन लें.

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

2. विटामिन B12

विटामिन B12 एनर्जी और नर्व्स सिस्टम की सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आपके सप्लीमेंट लेबल पर 'Cyanocobalamin' लिखा है, तो यह सिंथेटिक वर्जन है, जिसमें थोड़ी मात्रा में साइनाइड होता है. इसके नियमित सेवन से डिटॉक्स वाली जगहें और रास्ते प्रभावित हो सकते हैं और आंतों-लीवर को भी नुकसान पहुंच सकता है. खासकर अगर आपका शरीर पहले से ही तनाव में है. 

ऐसे में कोशिश करें कि मेथिलकोबालामिन या हाइड्रोक्सोकोबालामिन जैसे ज्यादा नेचुरल तरीके से इस सप्लीमेंट को लें. अंडे, डेयरी प्रोडक्ट और मछली जैसे B12 रिस सोर्स अपनी डाइट में शामिल करें.

3. मैग्नीशियम स्टीयरेट (Magnesium Stearate)

मैग्नीशियम स्टीयरेट खुद एक विटामिन नहीं है, बल्कि कई सप्लीमेंट्स में एक सामान्य मिलाई जाने वाली चीज है,जो गोलियों को मशीनों से आसानी से पास करने में मदद करता है. यह हानिकारक नहीं लगता है लेकिन यह एक साइलेंट किलर की तरह काम कर सकता है. कुछ अध्ययन में बताया गया है कि मैग्नीशियम स्टीयरेट आंतों में एक बायो फिल्म बना सकता है, जो पोषक तत्वों का अवशोषण रोकता है और समय के साथ आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget