एक्सप्लोरर

ये 5 लक्षण बताते हैं कि आपका पाचन तंत्र दुरुस्त नहीं है...गौर कीजिए कहीं आप में भी तो नहीं दिख रहे ये लक्षण

आज हम आपको खराब पाचन तंत्र के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसे जानकर आप अपने डाइजेस्टिव हेल्थ में सुधार कर सकते हैं.

Poor Digestive System Symptoms: एक कहावत है कि पेट सही तो सब सही. क्योंकि जो हम खाते हैं उसे पाचन तंत्र ठीक से पचाता है और शरीर को शक्ति देता है. जिससे हम चुस्त-दुरुस्त रहते हैं. लेकिन कई बार पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने से शरीर में कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. जब आपका पाचन तंत्र खराब होता है तो शरीर कई तरह के संकेत देता है. जिन्हें अगर वक्त पर समझ लिया जाए तो परेशानी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं खराब पाचन तंत्र होने की क्या निशानियां हैं...

खराब पाचन तंत्र होने की निशानी

1.पाचन तंत्र दुरुस्त ना रहने की ये निशानी है कि आप को ठीक से नींद नहीं आ सकती. दरअसल कई बार खाना जब नहीं पचता है तो इससे पेट भारी हो जाता है. डकार और सिर दर्द की समस्या हो जाती है. जिस वजह से नींद में खलल पड़ने लगती है.

2.पेट साफ नहीं होने की वजह से आप को त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती है. अगर आप नियमित रूप से मल नहीं त्याग पा रहे हैं. या खाना पचाने में दिक्कत आ रही है तो आप के चेहरे पर पिंपल, एक्ने की समस्या हो सकती है. आप की ऑइली स्किन की समस्या बढ़ सकती है. वहीं कई बार पेट साफ ना होने की वजह से स्किन में रूखापन भी आ जाता है

3.पाचन दुरुस्त नहीं रहने से आप कब्ज के शिकार हो सकते हैं. आपको हर वक्त चिड़चिड़ापन, थकान महसूस हो सकता है. पाचन खराब रहने से नींद की कमी होती है और ये थकान को बढ़ावा देती है. दरअसल जब आपका पेट ठीक नहीं रहता है तो आप कुछ भी खाने से कतराते हैं जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है.

4.अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं तो इसका कारण खराब पाचन तंत्र हो सकता है. क्योंकि खराब डाइजेशन बालों को कमजोर बना देते हैं. दरअसल जब आप का पाचन तंत्र कमजोर होता है तो खाना ठीक से नहीं पचता है. पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं होता है. जिस कारण बालों को भी पोषण नहीं मिलता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं

5.अगर आपके शरीर और सांसो से दुर्गंध आ रही है तो भी यह पाचन तंत्र के खराब होने की निशानी है. दरअसल जब शरीर से विषाक्त पदार्थ नहीं निकलते हैं तो शरीर से दुर्गंध आने लगती है. कई बार सांसों से बदबू आना भी पाचन तंत्र खराब होने के संकेत होते हैं .

6.अगर आपका पेट जल्दी-जल्दी खराब होता है तो ये भी पाचन तंत्र कमजोर होने का एक लक्षण है. आपको ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: दाद क्या एक इंसान से दूसरे में आसानी से फैल सकता है? जानें बरसात में इस बीमारी से बचने के उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Early Pregnancy Diet: Early pregnancy में क्यों नहीं खाना चाहिए पपीता-पाइनएप्पल, कैसे बनते हैं अनचाहे गर्भपात की वजह?
Early pregnancy में क्यों नहीं खाना चाहिए पपीता-पाइनएप्पल, कैसे बनते हैं अनचाहे गर्भपात की वजह?
Air In Injection Side Effects: क्या सच में इंजेक्शन में एयर बाकी रह जाने से हो जाती है मौत, क्या है इसके पीछे का सच?
क्या सच में इंजेक्शन में एयर बाकी रह जाने से हो जाती है मौत, क्या है इसके पीछे का सच?
Pushups Benefits: रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बन जाएगी बॉडी, क्या कहते हैं जिम एक्सपर्ट?
रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बन जाएगी बॉडी, क्या कहते हैं जिम एक्सपर्ट?
Alka Yagnik health: किन लोगों को होती है अलका याज्ञनिक वाली बीमारी? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
किन लोगों को होती है अलका याज्ञनिक वाली बीमारी? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

वीडियोज

Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, सलमान खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह ने SIT को लिखी चिट्ठी, जमीन घोटाले के दिए सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह ने SIT को लिखी चिट्ठी, जमीन घोटाले के दिए सबूत
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
Who is Jay Mundra: भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार
भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार, जानिए नाम
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
Embed widget