एक्सप्लोरर

Health Tips: बढ़ती उम्र के बाद भी आपको छू तक नहीं पाएगा बुढ़ापा, अगर आज से ही गांठ बांध ली ये बातें, जानें इसे लेकर क्या कहता है साइंस

एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस है जिसे रोका नहीं जा सकता लेकिन उम्र बढ़ाने के बावजूद बूढ़े होने से बचा जा सकता है. आखिर इसे लेकर क्या कहता है साइंस और कैसे उम्र बढ़ने के साथ भी आप स्वस्थ रह सकते हैं.

How Can We Control Ageing: लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से अब लोग उम्र से पहले ही बुढ़ापे की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि बुढ़ापा अपने कई सारी बीमारियां साथ लेकर आता है.यह सोचने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगा पर अगर आप ध्यान से सोचेंगे तो समझ पाएंगे कि कैंसर, हार्ट डिजीज से लेकर डिमेंशिया तक जैसी जानलेवा बीमारी युवाओं से ज्यादा बुजुर्गों को अपना शिकार बनाती हैं.  

आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया भर में रोजाना डेढ़ लाख मौते होते हैं जिनमें से तकरीबन 1 लाख से अधिक मौत का कारण उम्र बढ़ाना होता है. ये तो वो बीमारियां है जो जानलेवा हो सकती हैं लेकिन रोजमर्रा की बाकी समस्याओं पर नजर डालें तो कमजोरी, भूलने की बीमारी या फिर जोड़ों में दर्द जैसी कई तरह की परेशानियों का कारण भी बुढ़ापा ही है. हालांकि एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस है जिसे रोका नहीं जा सकता लेकिन उम्र बढ़ाने के बावजूद बूढ़े होने से बचा जा सकता है. आखिर इसे लेकर क्या कहता है साइंस और कैसे उम्र बढ़ने के साथ भी आप स्वस्थ रह सकते हैं चलिए जानते हैं.

डाइट पर कंट्रोल

 हेल्दी रहना हो या फिर खुद को एजिंग से बचाना हो  इस पर सबसे ज्यादा काम करती है आपकी डाइट. डाइट पर कंट्रोल ही फिट रहने का सीक्रेट है जो आज से नहीं बल्कि कई हजार साल पहले से चला रहा है.  आपको बता दें की साल 1930 में चूहों पर एक प्रयोग किया गया था जिसमें पाया गया कि वो चूहे जिन्हें एक निश्चित मात्रा में भोजन दिया गया वह उन साथियों की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित रहे जिनके खाने में किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं था. यह रिसर्च अपने आप में बताने के लिए काफी है की डाइट कंट्रोल करना लंबे समय तक जीवित और जवान रहने का राज है.

थाइमस का कायाकल्प 

आपकी छाती की हड्डी के ठीक पीछे और आपके दिल के सामने एक छोटा सा अंग है जिसे आपका थाइमस कहा जाता है, जो इम्यून सेल्स के प्रोडक्शन का काम करता है. विज्ञान की भाषा में समझे तो थाइमस का कम होना उम्र के साथ इन्फेक्शन के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होना होता है, यानी अगर थाइमस कम है तो उम्र के साथ बुजुर्गों में फ्लू और वायरस का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. हालांकि थाइमस की गिरावट को सुधारने के लिए कई तरह के उपाय है जिनमें जैन धर्म और थेरेपी और स्टेम सेल से लेकर कई तरह की दवाइयां भी उपलब्ध हैं  जो उम्र तो बढ़ाएंगे लेकिन उम्र के साथ आप बूढ़े नहीं होंगे.

माइक्रोबायोम कर सकता है बुढ़ापे के असर को कम 

हाल में हुई रिसर्च से पता चला है कि माइक्रोबायोम हमारे शरीर के लिए उतने ही ज़रूरी हैं जितना कि शरीर का कोई और अंग. अमरीका के बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन की प्रोफ़ेसर मेंग वांग रिसर्च के ज़रिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या माइक्रोबायोम के ज़रिए बुढ़ापे के असर को कम किया जा सकता है.वैज्ञानिकों के मुताबिक बहुत जल्द रिसर्च के ज़रिए ऐसे रसायन तैयार कर लिए जाएंगे जिनकी मदद से बूढ़े हो रहे सेल्स को फिर से जवान किया जा सकेगा और मौजूदा कोशिकाओं को बूढ़ा होने से रोका जा सकेगा.

बुढ़ापा रोकने की दवा है घी 

घी खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. कुछ लोग वजन घटाने की प्लानिंग के चलते देसी घी का सेवन बंद कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद घी को जवां बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा आहार मानता है. ऐसे में अगर आप खुद को लंबे समय तक जवान देखना चाहते हैं और सफेद बाल नहीं चाहते हैं तो घी का सेवन करें.इसे रोजाना खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर नियमित पीने से वजन कम होता है. इसे रोजाना पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से बाल भी काले रहते हैं. 

व्यायाम करें या टहलें

उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा करने का सबसे अच्छा और बेहतरीन तरीका व्यायाम करना है. एजिंग सेल मे पब्लिश एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग पूरी जिंदगी एक्सरसाइज करते हैं या फिर टहलते हैं उनके शरीर का विकास बेहतर होता है. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget