एक्सप्लोरर

Muscle Loss With Age: इस उम्र के बाद कम होने लगती हैं मसल्स, शरीर पर दिखने लगती है कमजोरी

एक उम्र के बाद मसल्स कम और हड्डियां कमजोर होने लगती है. जिसका असर पूरे शरीर पर दिखता है. कमजोरी सी महसूस होने लगती है और कई तरह के हेल्थ इश्यूज होने लगते हैं. इसके एक नहीं कई कारण हो सकते हैं.

Muscle Loss with Age : बढ़ती उम्र का असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है. एक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर और मसल्स कम होने लगती हैं. जिससे शरीर कमजोर होने लगता है. अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, 30 साल की उम्र के बाद शरीर और मस्तिष्क दोनों में बदलाव आने लगते हैं. फिर जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर कमजोर होने लगता है और कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस उम्र के बाद मांसपेशियां (Muscles) घटने लगती है, इसके 5 सबसे प्रमुख कारण क्या हैं...

किस उम्र में मसल्स कम होने लगते हैं

मांसपेशियां कम होना यानी मसल्स लॉस को सारकोपीनिया (Sacropenia) भी कहा जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 35-40 साल की उम्र के बाद मसल्स लॉस का असर दिखने लगता है. हर 10 साल में 3 से 8 प्रतिशत तक मसल्स लॉस होता है. इसका मतलब शरीर से इतनी मात्रा में मांसपेशियां कम हो जाती हैं. इस हिसाब से 50 साल पहुंचते-पहुंचते 15 से 40% तक मसल्स लॉस होता है. जिससे शरीर ढीला, कमजोर हो जाता है. 

यह भी पढ़ें :न डाइटिंग न जिम, 10,000 स्टेप्स चलकर कुछ ही दिनों में हो सकते हैं स्लिम ट्रिप, जानें ये कितना सच

मसल्स कम होने के 5 सबसे बड़े कारण

1. हार्मोन का असंतुलन होने से मसल्स की स्ट्रेंथ कमजोर होती है. पुरुषों में खासकर टेस्टोस्टेरोन नाम का हार्मोन असंतुलित होने से मसल्स कम होने लगती हैं.

2. मसल लॉस के मुख्य कारणों में से एक गलत तरीके से एक्सरसाइज करना भी है, जिसका खामियाजा उम्र ढलने पर दिखाई देता है.

3. प्रोटीन की कमी भी मसल्स लॉस का एक कारण है.

4. वेट लॉस का मसल्स में कमी से सीधा संबंध है. अगर आपका खानपान ठीक नहीं है और जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाते हैं तो इससे मसल्स को नुकसान पहुंचता है.

5. फिजिकल एक्टिविटी कम करने से भी मसल्स लॉस जल्दी होती हैं. इससे मांसपेशियां एक्टिव नहीं होती हैं और उनमें कमजोरी आने लगती हैं.

यह भी पढ़ें:ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

मसल्स कम हो रहा है, कैसे पहचानें

मसल्स कम होना पहचानना काफी मुश्किल वाला काम होता है, क्योंकि यह दिखाई नहीं देता है. हालांकि, कुछ संकेत से मसल्स लॉस को समझ सकते हैं. इनमें चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना, हल्की चीजें उठाने में भी दर्द होना, मसल्स का आकार लगातार बदलना और मसल्स पर झुर्रियां आना शामिल है.

मसल्स लॉस से कैसे बचें

1. रेगुलर तौर पर एक्सरसाइज करें.

2. पोषक तत्वों से भरपूर चीजें ही खाएं.

3. मसल्स बढ़ाने के लिए कैलोरी और प्रोटीन ज्यादा लें.

4. पानी पीना कम न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget