एक्सप्लोरर

Weight Loss Pill: आखिर आ गई पतला करने की गोली, डॉक्टर ने बताया कितने दिन में छूमंतर हो जाएगा मोटापा

मोटापा कम करना आसान नहीं होता है. इसके लिए कड़ी एक्सरसाइज, सही डाइट और बेहतर रुटीन फॉलो करने की जरूरत होती है. हालांकि, एक दवा भी उपलब्ध है,जिसे लेकर दावा किया जाता है कि इससे वजन तेजी से कम होता है.

Weight Loss Pill : आजकल मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, सड़क पर लंबी दौड़ लगाते हैं, स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं. इसका फायदा भी हो रहा है. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अभी भी घर में बैठे हैं, उनके पास मोटापा कम करने का समय ही नहीं है. उन्हें लगता है कि बिना डाइट और एक्सरसाइज के ही वजन कम कर सकते हैं.

दरअसल मार्केट में मोटापा कम करने वाली गोली आ गई है. जिसका नाम ओज़ेम्पिक (Ozempic) है. दावा किया जाता है कि इस दवा से मोटापा तेजी से कम हो सकता है और आप दुबले-पतले फिट बन सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर से जानिए आखिर ओजेम्पिक है क्या, क्या सचमुच इससे मोटापा कम होता है, क्या यह पूरी तरह सेफ है, आखिर कितने दिन में मोटापा घटा सकता है...

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

मोटापा कम करने की दवा ओजेम्पिक क्या है?

ओजेम्पिक को सेमाग्लूटाइड भी कहते हैं. जिसे 18 साल से ज्यादा उम्र के टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के इलाज के लिए साल 2017 में अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी मिली थी. इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही किया जाता है. यह इंसुलिन बढ़ाने काकाम करती है. हालांकि, यह वजन घटाने के लिए अधिकृत नहीं है लेकिन कभी-कभी इसके लिए भी डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं.

ओजेम्पिक किस तरह काम करती है

यह दवा शरीर में नेचुरल तरीके से उत्पादित हार्मोन की नकल करती है. जैसे-जैसे हार्मोन का लेवल बढ़ता है, मॉलीक्यूल ब्रेन में जाते हैं और बताते हैं कि पेट भर गया है. यह काना को शरीर से निकलने में लगने वाले समय को बढ़ा देता है और पाचन भी कम कर देता है. यह बेरिएट्रिक सर्जरी की तरह है. 

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

क्या ओजेमिक से वजन कम हो सकता है

रिसर्च में पता चला है कि ओजेम्पिक में एक्टिव सेमाग्लूटाइड वजन घटाने के लिए प्रभावी है. हालांकि, इसके बेहतर परिणाम के लिए हेल्दी-पौष्टिक खाना और एक्सरसाइज जैसे लाइफस्टाइल को रखना भी जरूरी है. डॉक्टर भी ऐसा ही मानते हैं. उनका कहना है कि अगर इसका पूरा फायदा चाहते हैं तो इसके साथ ही आपको वर्कआउट और डाइट पर फोकस करना होगा. मोटापा कम करने के लिए सिर्फ ओजम्पिक पर ही निर्भर नहीं रह सकते हैं. वरना इसके कई साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं.

ओजेम्पिक दवा खाने से कितने समय में वजन कम होता है

सेमाग्लूटाइड से आप कितनी जल्दी मोटापा कम करते हैं या वजन घटाते हैं, यह हर इंसान में अलग-अलग हो सकता है. इसका असर कुछ हफ्ते में नजर आने लगता है. हालांकि, बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह कैलोरी की कमी और भूख को दबाने का काम करती है. इससे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि सिर्फ ओजेम्पिक के भरोसे बैठे रहने से कुछ नहीं होगा, सही लाइफस्टाइल फॉलो करने की भी जरूरत है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या वर्कलोड से भी जा सकती है आपकी जान? 26 साल की लड़की की मौत के बाद उठ रहे सवाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Screen Time Effects: सावधान! क्या आपको भी है 'ब्रेन रॉट' की बीमारी? मोबाइल की लत से कमजोर हो रही याददाश्त-एकाग्रता
सावधान! क्या आपको भी है 'ब्रेन रॉट' की बीमारी? मोबाइल की लत से कमजोर हो रही याददाश्त-एकाग्रता
Multivitamins And Ageing: क्या मल्टीविटामिन से थमेगी बढ़ती उम्र की रफ्तार? नई स्टडी में मिले चौंकाने वाले संकेत
क्या मल्टीविटामिन से थमेगी बढ़ती उम्र की रफ्तार? नई स्टडी में मिले चौंकाने वाले संकेत

वीडियोज

CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी
Ali Larijani का 'अंत'और भयंकर हुई जंग!
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget