एक्सप्लोरर

क्या आपको भी है मोबाइल पर दिनभर रील्स देखने की लत, तो तुरंत हो जाएं सावधान, वरना...

पलक झपकाना आंखों की नमी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है. सामान्य तौर पर, हम एक मिनट में 15-20 बार पलक झपकाते हैं, लेकिन रील्स देखते समय यह घट जाता है, जिससे आंखों में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

Blinking Less While Watching Reels : आजकल सोशल मीडिया पर रील्स देखने का क्रेज़ सिर चढ़कर बोल रहा है. घंटों मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग करते हुए वक्त का पता ही नहीं लगता है. बच्चे, जवान या बुजुर्ग हर कोई अपना ज्यादातर समय फोन की स्क्रीन देखने में बिता रहे हैं लेकिन यह आपकी आंखों के लिए बेहद खतरनाक है. लगातार स्क्रीन देखने से पलक झपकाने की क्षमता आधी हो रही है, जिससे आंखों की नमी कम हो रही है और कई गंभीर समस्याएं जन्म ले रही हैं.

दिल्ली में हुई एशिया पैसिफिक एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी और ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की मीटिंग में एक्सपर्ट्स ने इसे गंभीर माना और बताया कि लंबे समय तक स्क्रीन देखने से ड्राई आई सिंड्रोम, मायोपिया, सिरदर्द, नींद की समस्या और भेंगापन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं.

रील्स देखने से घट रही पलक झपकाने की आदत

इस आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरबंश लाल ने बताया कि रील्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोगों का ध्यान लंबे समय तक भटके नहीं.  इसलिए लोग लंबे समय तक बिना पलक झपकाए स्क्रीन पर देखते रहते हैं. रील्स देखने से पलक झपकाना करीब 50% तक कम हो जाता है. इससे आंखों में ड्राईनेस, नजर कमजोर होना और सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इस हैबिट्स पर कंट्रोल नहीं किया गया तो इससे आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है. इसके अलावा घंटों मोबाइल देखने को कम उम्र में ही बच्चे मायोपिया (Myopia) का शिकार बनते जा रहे हैं.

मायोपिया कितनी खतरनाक बीमारी

डॉ. हरबंश लाल ने एक रिसर्च का जिक्र करते हुए बताया कि 2050 तक दुनिया की 50% आबादी मायोपिया से चपेट में आ सकती है. उन्होंने बताया कि पहले नजर का नंबर 21 साल तक स्थिर हो जाता था, लेकिन अब स्क्रीन टाइम बढ़ने 30 साल की उम्र तक बदलता रहता है. इसकी वजह से स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स में डिजिटल आई स्ट्रेन, भेंगापन और कमजोर नजर जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

पलक झपकाना क्यों जरूरी

पलक झपकाना (Blinking) आंखों की नमी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है. सामान्य तौर पर, हम एक मिनट में 15-20 बार पलक झपकाते हैं, लेकिन जब हम मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर ध्यान लगाते हैं, तो यह घटकर 5-7 बार प्रति मिनट रह जाता है. रील्स और शॉर्ट वीडियो लगातार देखने की वजह से हमारा ध्यान स्क्रीन पर इतना फोकस हो जाता है कि हम पलक झपकाना भूल जाते हैं, जिससे आंखें सूखने लगती हैं.

आंखों को कैसे बचाएं

20-20-20 रूल अपनाएं- हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें.

पलक झपकाने की आदत डालें- स्क्रीन देखते समय बार-बार पलक झपकाने की कोशिश करें.

ब्लू लाइट फिल्टर लगाएं- मोबाइल और लैपटॉप पर नाइट मोड या ब्लू लाइट फिल्टर ऑन करें.

स्क्रीन टाइम कम करें-  दिनभर में 1-2 घंटे का डिजिटल ब्रेक जरूर लें.

आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें- आंखों की नमी बनाए रखने के लिए डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget