एक्सप्लोरर

Health Tips: खाना देखते ही सफाचट कर देते हैं थाली तो हो जाएं सावधान, आपकी सेहत को मुसीबत में डाल सकती है ये आदत

खाना धीरे-धीरे खाना चाहिए. जल्दी खाना कई बीमारियों का दावत देना होता है. इसका सेहत पर निगेटिव इफेक्ट भी पड़ता है. आयुर्वेद और साइंस भी जल्दी-जल्दी खाना खाने से मना करते हैं. आइए जानते हैं इसके नुकसान.

Fast Eating Habit : आजकल फुर्सत के पल किसके पास हैं. तभी तो हर काम में भागदौड़ लगी रहती है. हमारे पास इतना वक्त नहीं है कि खाना खाने तक में  हम जल्दबाजी दिखाते हैं. अक्सर जल्दी-जल्दी खाने पर घर पर बड़े-बुजुर्ग हमें टोक देते हैं, लेकिन हम उनकी बातों पर ध्यान न देकर बस थाली सफाचट करने पर लगे रहते हैं. आयुर्वेद में खाना धीरे-धीरे और चबाकर खाने की सलाह दी गई है.

साइंस भी इस चीज को मानता हैं. विज्ञान के मुताबिक, जल्दी-जल्दी खाना खाने से फूड्स के साथ हवा भी शरीर के अंदर पहुंचती है. जिसकी वजह से गैस और ब्लॉटिंग की समस्या होने लगती है. अगर आप भी जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो इससे होने वाले नुकसान (Eating Fast Side Effects) भी आपको जान लेने चाहिए...

तेजी से बढ़ता है वजन
विज्ञान के मुताबिक, जब हम खाना खाते हैं, तब दिमाग 20 मिनट बाद सिग्नल भेजता है कि पेट भर गया है. जब जल्दी-जल्दी खाना खाया जाता है, तब दिमाग यह सिग्नल देरी से भेजता है, जिससे खाना ज्यादा खाया जाता है. इस वजह से वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या हो सकती है.

डायबिटीज
एक स्टडी में पता चला है कि जल्दी खाना खाने वाले धीरे खाने वाले की तुलना में ढाई गुना डायबिटीज के शिकार हैं. इसकी वजह से ब्लड शुगर और इंसुलिन का लेवल बिगड़ जाता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

इंसुलिन रेजिस्टेंस
तेजी से खाना खाने वालों के शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ जाता है. जिसकी वजह हाई ब्लड शुगर और इंसुलिन का लेवल बिगड़ जाता है. जिससे मेटाबॉलिक प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती हैं. इसकी वजह से हार्ट डिजीज का खतरा भी रहता है.

डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं
जल्दी-जल्दी खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. जब हम तेजी से खाते हैं तो बड़े-बड़े टुकड़े उठाते हैं. जिन्हें पचाने में डाइजेस्टिव सिस्टम को पचाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है. इस वजह से अपच की शिकायत हो सकती है और खाना भी देरी से पचता है.

खाने से मन नहीं भरता है
जब आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तब भले ही आपका पेट खाने से भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता है. इसकी वजह से आप खाने से संतुष्ट नही हो पाते हैं. यही कारण है कि कई बार पेट भरने के बाद भी कुछ लोग खाना खाते हैं. जिसका असर वजन पर दिखता है और मोटापा बढ़ने लगता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: क्या एक बार कैंसर होने के बाद अस्पताल में ही गुजर जाती है जिंदगी? जानें सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget