एक्सप्लोरर

Sunscreen: क्या सनस्क्रीन लगाने से शरीर में घट जाता है विटामिन D, क्या सच में होता है ऐसा?

कुछ रिसर्च के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा SPF वाला सनस्क्रीन सही तरीके से और हर बॉडी पार्ट पर अच्छी तरह लगाए, तो यह सूरज की UVB किरणों को रोक सकता है.

हम सभी जानते हैं कि सनस्क्रीन हमारी स्किन को सूरज की तेज और हानिकारक किरणों से बचाती है. लेकिन आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि क्या रोजाना सनस्क्रीन लगाने से आपके शरीर में विटामिन डी कम हो सकता है? दरअसल, विटामिन डी को 'धूप का विटामिन' कहा जाता है, क्योंकि हमारे शरीर में यह तब बनता है जब सूरज की रोशनी हमारी स्किन पर पड़ती है. यह विटामिन हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. तो क्या सनस्क्रीन लगाने से विटामिन डी की कमी हो सकती है? चलिए, जानते हैं सच क्या है और कैसे आप धूप में सुरक्षित रहकर भी विटामिन डी पा सकते हैं.

शरीर विटामिन डी कैसे बनाता है?

जब सूरज की रोशनी, खासकर यूवीबी किरणें (पैराबैंगनी बी किरणें), हमारी स्किन पर पड़ती हैं, तो हमारा शरीर खुद ही विटामिन डी बनाना शुरू कर देता है. यह एक बहुत ही नेचुरल तरीका है जिससे हमें विटामिन डी मिलता है. लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि अगर हम सनस्क्रीन लगाते हैं, जो सूरज की किरणों को हमारी स्किन तक पहुंचने से रोकता है, तो शायद हमारा शरीर विटामिन डी नहीं बना पाएगा. इससे विटामिन डी की कमी हो सकती है.

क्या सनस्क्रीन सच में विटामिन डी बनने से रोकता है?

कुछ रिसर्च के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा SPF वाला सनस्क्रीन सही तरीके से और हर बॉडी पार्ट पर अच्छी तरह लगाए, तो यह सूरज की UVB किरणों को रोक सकता है. ये UVB किरणें ही हमारी स्किन में विटामिन डी बनाने में मदद करती हैं. इसलिए, ऐसा करने से विटामिन डी बनना कम हो सकता है.

लेकिन असली जिंदगी में ज्यादातर लोग सनस्क्रीन इतनी अच्छी तरह से नहीं लगाते. लोग रोजाना कभी भी सनसक्रीन पूरे शरीर पर नहीं लगाते और चेहरे पर भी बहुत पतली लेयर लगाते हैं. इसी वजह से थोड़ी बहुत UVB किरणें सनस्क्रीन लगाने के बाद भी स्किन तक पहुंच जाती हैं और विटामिन डी बनता रहता है.

ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में छपी एक स्टडी में भी यही पाया गया कि भले ही लोग हाई SPF सनस्क्रीन लगाते हैं, फिर भी उनके शरीर में जरूरी विटामिन डी बनता रहता है. मतलब ये कि सनस्क्रीन सूरज की किरणों को थोड़ा रोकते जरूर हैं, लेकिन विटामिन डी बनना पूरी तरह बंद नहीं करते हैं.

सनस्क्रीन के इस्तेमाल और विटामिन डी के बीच बैलेंस कैसे बनाएं?

दोनों चीजों के बीच बैलेंस बनाना बहुत आसान है. अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है, तो सनस्क्रीन लगाना बंद करने की जरूरत नहीं है. आप रोजाना थोड़ा समय (करीब 10 से 15 मिनट) सुबह की हल्की धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए बिता सकते हैं. सुबह का समय इसलिए अच्छा है क्योंकि तब सूरज की किरणें बहुत तेज नहीं होतीं और आपकी स्किन सुरक्षित रहती है.

साथ ही अपने खाने में विटामिन डी से भरपूर फूड्स शामिल करें. अगर फिर भी आपको लगता है कि शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो डॉक्टर से बात करके सप्लीमेंट ले सकते हैं.
 
शरीर में कैसे बढ़ाएं विटामिन डी?

सूरज की रोशनी के अलावा आप अपने खानपान में कुछ फूड्स जोड़कर भी विटामिन डी ले सकते हैं. अंडे, फैटी फिश (जैसे सैल्मन), दूध और अनाज जैसे कुछ फूड्स में विटामिन डी पाया जाता है. इसके अलावा, कई लोग विटामिन डी की गोलियां या सप्लीमेंट भी लेते हैं ताकि उनके शरीर को जरूरी मात्रा में विटामिन डी मिल सके.

ये भी पढ़ें: कहीं आपको भी तो नहीं शिल्पा शेट्टी वाली बीमारी, बार-बार होता है मिसकैरेज और...

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget