एक्सप्लोरर

Home Remedies: इन 3 समस्याओं से बचने के लिए उपयोग करें नमक-नींबू और काली मिर्च पाउडर

DIY Tips: नींबू-नमक और काली मिर्च, हर भारतीय रसोई में उपयोग होने वाली चीजें हैं. यहां आपको यह बताया जा रहा है कि आप इन तीनों चीजों की मदद से कितनी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं.

Lemon-Salt-Black Papper: नींबू का रस, काली मिर्च और नमक, अपने आप में हर्बल दवाएं हैं. जैसे, गले में खराश होने पर आप गुनगुने पानी में नींबू का रस (Lemon Juice) मिलाकर गरारा (Gargle) करें तो आपको तुरंत आराम मिलता है. ऐसे ही गले में दर्द होने या गला बैठने (Sore Throat) पर आप गुनगुने पानी में नमक डालकर गुनगुने गरारा करें आपको तुरंत ही आराम मिलेगा. यदि छोटे बच्चों को इस तरह की समस्या हो और वे गरारा ना कर पाएं तो आप इन्हें ये नमक मिला पानी (Salt Water) धीरे-धीरे करके पिला भी सकते हैं. इससे भी आराम मिलता है.

अब बात करते हैं काली मिर्च की. तो काली मिर्च (Black Papper) के बारे में आपको ये खास बात बता दें कि पूरी दुनिया में अगर कोई मसाला खाया जाता है तो वो है काली मिर्च. जी हां, काली मिर्च पूरी दुनिया में सूबसे अधिक खाया जाने वाला मसाला (Spice) है. अब इस बात से इतना तो पता चल जाता है कि यह मसाला सबसे लोकप्रिय है तो स्वाद के साथ ही सेहत की कोई बात जरूर होगी. क्योंकि पुराने लोग स्वाद पर नहीं सेहत पर फोकस करते थे.

1. वजन कम करने में प्रभावी
आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं या फिर मोटापा कम करना चाहते हैं तो आप यहां बताए गए मिक्स का सेवन करें. आप एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद एक गिलास पानी में मिलाकर रोज पिएं. आपको लाभ होगा.

2. जी मिचलाना
पेट गड़बड़ होना, अपच होना या गैस बनना जैसी कई समस्याओं के चलते मन खराब होने की समस्या होती है. इससे उल्टी जैसा मन होने लगता है, इस स्थिति से बचने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का एक चम्मच रस मिलाएं और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च मिलाकर घूंट-घूंट करके पिएं.

3. कोल्ड और फ्लू
कोल्ड (Cold) होने पर और फ्लू (Flu) जैसे लक्षण दिखने पर भी आप इन तीनों चीजों का सेवन करके अपनी बीमारी को जल्द कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी (Hot Water) में आधा नींबू निचोड़ें और एक चम्मच नींबू का जिस्ट (Lemon Zest) इसमें डालें. इन्हें 10 मिनट के लिए रखा रहने दें और फिर घूंट-घूंट करके पिएं. इसका सेवन तब तक करें जब तक कि आपको आराम नहीं मिल जाता. दिन में दो बार आप सेवन कर सकते हैं. गले में दर्द (Sore Throat) होने पर आप एक चम्मच शहद (Honey) में एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर (Black Papper Powder) मिलाकर इसे धीरे-धीरे चाटकर खाएं. आपको तुरंत आराम का अनुभव होगा.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: हाथों में टिंगलिंग होना या सुन्न होना है कार्पल टनल सिंड्रोम की निशानी, ऐसे रखें ध्यान

यह भी पढ़ें: नाखून और बालों में नजर आए ये लक्षण तो पहचान लें आपको है कैल्शियम की जरूरत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget