एक्सप्लोरर

लंबे समय तक बैठने से शरीर में लग सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें बीच-बीच में चलना-फिरना क्यों जरूरी?

आजकल ज्यादातर ऑफिस वर्क लैपटॉप और कंप्यूटर तक ही सिमट कर रह गया है. यही वजह है कि लोग घंटों तक लगातार एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं.

'फिजिकल एक्विटी' बीमारियों से खुद को बचाए रखने के लिए बहुत जरूरी है, फिर चाहें आप दिनभर में बस चलने की ही आदत डालें. एक जगह पर घंटों तक बैठे रहने से आपके शरीर में कई गंभीर बीमारियां लग सकती हैं. कई घंटों तक बैठे रहने के बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में छोटी-मोटी फिजिकल एक्विटी करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है. आजकल ज्यादातर ऑफिस वर्क लैपटॉप और कंप्यूटर तक ही सिमट कर रह गया है. यही वजह है कि लोग घंटों तक लगातार एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं.

आपको यह मालूम होना चाहिए घंटों तक एक ही पोजिशन में बैठे रहने से आपको आगे चलकर कई गंभीर बीमारियां गले लगा सकती हैं. आइए जानते हैं कि लंबे समय तक बैठने और फिजिकल एक्विटी नहीं करने से आपके स्वास्थ्य पर कैसे-कैसे प्रभाव पड़ सकते हैं.

1. घट जाएगी जीवन की अवधि: बहुत देर तक बैठे रहने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे दिल का दौरा, डायबिटीज, कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर आदि. फिजिकल हेल्थ का मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ता है. लोगों में टेंशन और डिप्रेशन जैसी मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के पैदा होने का खतरा भी ज्यादा रहता है.

2. वेट बढ़ना: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, जब हम दिन भर लगातार बैठे रहते हैं तो लिपोप्रोटीन लाइपेस जैसे मॉलिक्यूल्स उतना रिलीज नहीं हो पाते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है. यहां तक कि आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं.

3. पूरे दिन थकान: जब आप ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो आपको और ज्यादा थकान महससू होती है. लगातार 7 से 8 घंटे तक एक ही पॉजिशन में बैठे रहने से थकावट होने लगती है, जो आपके बाकी कामों को प्रभावित करती है.

4. पॉश्चर इम्बैलेंस: जब हम बहुत देर तक एक ही पॉजिशन में बैठे रहते हैं तो कभी नीचे झुकते हैं तो कभी सीधे बैठ जाते हैं. इससे पॉश्चर इम्बैलेंस की प्रॉब्लम पैदा हो सकती है यानी आपका पॉश्चर बिगड़ सकता है. इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द का भी अनुभव होता है. यह रीढ़ की हड्डी पर भी दबाव पैदा करता है. 

5. पीठ और गर्दन में दर्द: ज्यादा देर तक बैठे रहने से आपकी कमर, पीठ और गर्दन में दर्द पैदा हो सकता है. जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो हमारी पीठ के निचले हिस्से और नसों आदि पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इसके अलावा, स्क्रीन के साथ ज्यादा वक्त बिताने से गर्दन में अकड़न भी शुरू हो जाती है.

ये भी पढ़ें: पिंपल्स...ब्लैकहेड्स...डार्क स्पॉट सहित स्किन की कई प्रॉब्लम्स को दूर कर देगा 'बेकिंग सोडा', बस इसका ऐसे करें इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget