एक्सप्लोरर

पिंपल्स...ब्लैकहेड्स...डार्क स्पॉट सहित स्किन की कई प्रॉब्लम्स को दूर कर देगा 'बेकिंग सोडा', बस इसका ऐसे करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा के इतने सारे फायदे हैं कि इसको एक चमत्कारी सामग्री कहना गलत नहीं होगा. आइए जानते हैं कि त्वचा को निखारने और इससे जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में बेकिंग सोडा आपकी कैसे मदद कर सकता है.

Baking Soda On Skin: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सिर्फ व्यंजनों को फ्लफी टेक्सचर देने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि त्वचा के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है. बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है. इसके इतने सारे फायदे हैं कि इसको एक चमत्कारी सामग्री कहना गलत नहीं होगा. ये चकत्ते, खुजली और यहां तक कि मधुमक्खी के डंक का भी इलाज कर सकता है. आइए जानते हैं कि त्वचा को निखारने और इससे जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में बेकिंग सोडा आपकी कैसे मदद कर सकता है.  

त्वचा पर बेकिंग सोडा के फायदे

1. बेकिंग सोडा ऑयली स्किन और उससे जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे- पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और एक्ने के लिए बहुत फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर इस पेस्ट को ओपन पोर्स और ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर लगाएं. इस पेस्ट को 5 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर धो लें. इससे न सिर्फ फेस की ऑयलीनेस कम होगी, बल्कि रोमछिद्र भी साफ हो जाएंगे. इस पेस्ट को लगाने से ब्लैकहेड्स तो दूर होंगे ही, बल्कि डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी. यह पिंपल्स वाली स्किन पर भी अप्लाई किया जा सकता है, जिससे फोड़े-फुंसी को सूखाने में मदद मिलेगी. 

2. आप ऑयली स्किन पर भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपका इसका एक फेशियल पैक भी बना सकते हैं, जिसे लगाने से ब्लैकहेड्स को रिमूव किया जा सकेगा और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच ओट्स ले लें. इस फेशियल पैक में एक बड़ा चम्मच गुलाब जल भी डालें. इस फेशियल पैक को लगाने से पहले गर्म पानी से चेहरा धो लें और पैक लगाएं. 10 मिनट छोड़ने के बाद चेहरे को फिर से गर्म पानी से धो लें और फिर ठंडे पानी से धोएं. यह पिंपल्स और ब्लैकहेड्स वाली ऑयली स्किन के लिएउ फायदेमंद है. आप इस फेशियल पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं.

3. हफ्ते में एक बार स्किन की सफाई के लिए भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसका इस्तेमाल ताजे संतरे के रस के साथ पेस्ट बनाकर कर सकते हैं. बेकिंग सोडा और संतरे का एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. 10 मिनट छोड़ने के बाद त्वचा को पानी से गीला करके धीरे-धीरे हाथों से मलें. फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है. यह पेस्ट डेड स्किन सेल्स को हटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में हेल्प करता है. 

4. बेकिंग सोडा चेहरे के दाग-धब्बों, पिंपल्स के दागों और काले निशानों को भी कम कर सकता है. आपको बस बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है. फिर इसे चेहरे के प्रभावित हिस्सों पर लगाना है और धीरे-धीरे मलना है. फिर इसे दो मिनट तक लगे रहने देना है और गर्म पानी से धो लेना है. आप चाहें तो ठंडे पानी का इस्तेमाल करके फिर से चेहरा धो सकते हैं. इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Water Health Risk: गलत तरीके से पिएंगे पानी तो शरीर में लग जाएंगी कई भयंकर बीमारियां, जानें सही तरीका क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget