एक्सप्लोरर

सरसों या नारियल का तेल? Nutritionist ने बताया कौन सा कुकिंग ऑयल ज्यादा बेहतर

अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान रखना चाहते हैं तो अपने किचन में 4 तेलों में से किसी एक या सभी को जगह जरूर दें. ये न सिर्फ सेहतमंद हैं, बल्कि कई तरह से फायदेमंद हैं.

Best Cooking Oils :  आजकल खानपान को लेकर ज्यादातर लोग अलर्ट हो रहे हैं. किचन में शुद्ध चीजों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. इनमें कुकिंग ऑयल भी शामिल है. करीब-करीब हर घर में एक ही सवाल पूछा जाता है कि कौन सा ऑयल खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा है. बाजार में ढेरों विकल्प हैं, हर बोतल हेल्दी होने का दावा करती है, लेकिन कौन-सा सच में फायदेमंद है.

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आपकी हेल्थ के लिए 4 नेचुरल कुकिंग ऑयल को बेस्ट बताया है.  जिन पर खुद भरोसा करती हैं. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं. आइए जानते हैं इन ऑयल के बारें में...

यह भी पढ़ें : क्या भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा रहा आपका सिरदर्द, जानें कैसे रखें अपना ख्याल?

1. गाय का घी

लवनीत के मुताबिक A2 गाय के दूध से बना घी आम घी से ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें A2 बीटा-कैसिन होता है, जो आसानी से पचता है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन और हार्मोन बैलेंस के लिए शानदार हैं. इसके हेल्दी फैट्स आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाते हैं.

2. नारियल का तेल

नारियल तेल (Coconut Oil) ये सिर्फ कुकिंग के लिए नहीं, बल्कि बालों से लेकर स्किन तक हर चीज़ में काम आता है. इसमें MCTs (मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स) पाए जाते हैं, जो एनर्जी को बूस्ट करते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं. इसमें लॉरिक एसिड नाम का कंपाउंड होता है, जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं से भी लड़ता है. इसे आप खाने के साथ बालों और स्किन पर लगाने के लिए भी अच्छा मान सकते हैं.

3. एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो ऑयल (Avocado Oil) भारतीय रसोइयों में कम दिखता है, लेकिन सेहत के लिहाज से इसका मुकाबला नहीं है. इसमें हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो दिल की सेहत, स्किन हेल्थ और न्यूट्रिशन एब्जॉर्प्शन के लिए परफेक्ट हैं. इसका स्मोक पॉइंट भी हाई होता है, यानी ज्यादा तापमान में भी इसके न्यूट्रिएंट्स बरकरार रहते हैं.

4. सरसों का तेल

हर भारतीय किचन में सरसों का तेल (mustard oil) जरूर होता है. लवनीत बताती हैं कि इसमें भरपूर ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं. यह पाचन सुधारने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत करता है. इसके साथ ही इसके एंटीबैक्टीरियल गुण इसे खाना पकाने के लिए और भी बेहतरीन बनाते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget