एक्सप्लोरर

क्या वाकई रोज़ाना ब्लैक टी पीने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मिलती है मदद, यहां है आपके इस सवाल का जवाब

हाल ही में हुई एक नई मेडिकल रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग नियमित तौर पर डार्क टी यानी काली चाय का सेवन करते हैं, उन्हें बाकी लोगों की तुलना में डायबिटीज के जोखिम कम होते हैं.

Dark Tea Benefits: डायबिटीज (diabetes)यानी शुगर इस समय दुनिया में तेजी से फैल रही ऐसी बीमारी है जिसके पीछे लोगों का बेतरतीब लाइफस्टाइल बहुत बड़े तौर पर जिम्मेदार है. ऐसे में यूरोपियन एसोसिएशन फॉर दि स्टडी ऑफ डायबिटीज की एनुअल मीटिंग में रखी गई  नई रिसर्च में कहा गया है कि नियमित तौर पर काली चाय (dark tea)पीने से डायबिटीज 2 में काफी राहत मिल सकती है. इस रिसर्च में कहा गया है कि अगर शुगर के मरीज काली चाय का सेवन करते हैं तो उनके शरीर में ब्लड शुगर के संतुलन को बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है. 
 
डायबिटीज का कम खतरा   
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के रिसर्चरों द्वारा की गई इस स्टडी में दो तरह के लोगों पर अध्ययन किया गया. इस अध्ययन में काली चाय ना पीने वाले और काली चाय पीने वाले के शरीर में ब्लड शुगर के संतुलन पर नजर रखी गई. ऐसे में नियमित तौर पर काली चाय यानी डार्क टी पीने वाले लोगों के शरीर में प्रीडायबिटीज रिस्क फैक्टर काली चाय ना पीने वालों की तुलना में 53 फीसदी कम देखे गए. इसके साथ साथ डार्क टी ना पीने वालों के शरीर में डायबिटीज 2 का रिस्क फैक्टर डार्क टी पीने वालों की तुलना में 47 फीसदी ज्यादा था. इस स्टडी में दोनों समूहों के बीच बीएमआई, जेंडर, व्यक्ति का ब्लड प्रेशर, दिल की स्थिति, कोलेस्ट्रोल इनटेक, स्मोकिंग स्टेटस और डायबिटीज की फैमिली हिस्टरी भी स्टडी की गई. 
 
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार 
स्टडी में कहा गया है कि जो लोग नियमित तौर पर डार्क टी का सेवन करते हैं उनके शरीर में इंसुलिन की इफेक्टिविटी तेज रहती है और उससे शरीर में ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखना आसान होता है. इसकी वजह से डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना काफी आसान हो जाता है. इसके साथ साथ डार्क टी शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है और इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी शरीर को फायदा करते हैं. काली चाय  में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं. काली चाय शरीर में कोलेस्ट्रोल पर कंट्रोल करने का काम करती है जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget