एक्सप्लोरर

सही खाना और गलत तरीका, ये फूड कॉम्बिनेशन कर सकते हैं आपको बीमार

आजकल सोशल मीडिया, यूट्यूब और रील्स पर नए-नए खाने के कॉम्बिनेशन ट्रेंड में हैं. लोग इन्हें देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं और तुरंत ट्राई कर लेते हैं. इससे नुकसान भी हो सकता है.

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अगर हम हेल्दी खाना खा रहे हैं तो हमारी सेहत भी अच्छी रहेगी, लेकिन कई बार आपका खाना हेल्दी होते हुए भी आपकी सेहत खराब कर सकता है, जिसका कारण गलत फूड कॉम्बिनेशन होता है. आजकल सोशल मीडिया, यूट्यूब और रील्स पर नए-नए खाने के कॉम्बिनेशन ट्रेंड में हैं. लोग इन्हें देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं और तुरंत ट्राय कर लेते हैं पर कुछ चीजें साथ में खाने से शरीर को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान होता है. इससे न सिर्फ गैस, एसिडिटी, अपच जैसी पेट की दिक्कतें होती हैं बल्कि लंबे समय तक ऐसा करने से मोटापा, एनीमिया, और डायबिटीज जैसी कई बीमारियां भी हो सकती हैं. तो चलिए आज ऐसे ही कुछ आम और रोज खाए जाने वाले गलत फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जानते हैं  जिनसे जितना जल्दी हो सके, बचना चाहिए.

रोज खाए जाने वाले गलत फूड कॉम्बिनेशन कौन से हैं?

1. दही और घी साथ में खाना: दही और घी दोनों ही हेल्दी माने जाते हैं. लेकिन इन दोनों को एक साथ खाना आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकता है. इससे पेट भारी लगता है, सुस्ती आती है और वजन कम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दही को दिन में और घी को रात में खाएं.

2. दूध और नमक साथ में: दूध के बाद या साथ में नमकीन खाना एक खतरनाक कॉम्बिनेशन है. इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं, जो ब्लड को गंदा कर सकते हैं और स्किन प्रॉब्लम का कारण बन सकते हैं. इसलिए आप दूध और नमकीन चीजें एक साथ या पास-पास न खाएं.

3. टमाटर और खीरे का सलाद: ये दोनों सब्जियां दिखने में फ्रेश लगती हैं और सलाद में सबसे ज्यादा डाली जाती है, लेकिन इन्हें साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है. इससे गैस बनती है और पेट में जलन हो सकती है. ​इसलिए आप सलाद में दोनों में से एक चीज का ही यूज करें.

4. ब्रेड-जैम का कॉम्बिनेशन: ब्रेड-जैम बच्चों और बड़ों दोनों का फेवरेट है, लेकिन व्हाइट ब्रेड में रिफाइंड कार्ब्स और जैम में शुगर बहुत ज्यादा होती है, इन्हें साथ में खाने से ये शुगर बढ़ा सकते हैं, जिससे वजन बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि होल व्हीट ब्रेड और होममेड फ्रूट स्प्रेड का यूज करें.

5.  दूध के साथ खट्टी चीजें: दूध के साथ नींबू, संतरा, या कोई भी खट्टी चीज खाने से दूध फट जाता है और पच नहीं पाता, इससे गैस, पेट दर्द और अपच हो सकता है. इसलिए दूध और खट्टी चीजें कभी साथ में न खाएं.

6. मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी: मूंगफली खाने के बाद अगर तुरंत पानी पिया जाए, तो यह गले या छाती में जमा होकर खांसी या सांस लेने की दिक्कत पैदा कर सकता है. ऐसे में मूंगफली के बाद कम से कम 20 मिनट तक पानी न पिएं.

7. चावल और सिरका: कुछ लोग चावल में सिरका डालकर खाते हैं, खासकर जब वे चाइनीज खाना ट्राई करते हैं. लेकिन यह लिवर पर बुरा असर डाल सकता है और पाचन की समस्या बढ़ा सकता है. हालांकि आप सिरके की जगह नींबू का रस डालें.

8. पालक पराठा और चाय: सुबह के नाश्ते में यह कॉम्बिनेशन आम है, लेकिन पालक में आयरन होता है और चाय में कैफीन, जो आयरन को शरीर में जाने से रोक देती है, 
इसलिए पालक पराठा खाने के 30-45 मिनट बाद चाय पिएं.

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

1. खाने का कॉम्बिनेशन सोच-समझकर करें.

2. सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर ज्यादा जल्दी भरोसा न करें. 

3. हमेशा हल्का और बैलेंस खाना खाएं.

4. पाचन को अच्छा रखने के लिए सही टाइमिंग और गैप का ध्यान रखें.

5. खाना खाने के बाद तुरंत पानी, फल या दूध न लें.

यह भी पढ़ें: वजन कंट्रोल करने से लेकर बालों की केयर तक... रात को इलायची खाने के हैं बहुत से फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stair Climbing And Heart Health: सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
First Aid For Food Choking: रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget