एक्सप्लोरर

एक गलती और बीमार हो सकता है आपका बच्चा, गोद में ले रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

छोटे बच्चों को गोद में लेना काफी आम है लेकिन इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बच्चे की सेहत बिगड़ सकती है. बच्चे को गोद में लेकर हिलाने-डुलाने से उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

How to Hold Newborn Baby : छोटे बच्चे अक्सर गोद में ही रहते हैं. उन्हें रोने से चुप कराने या सुलाने के लिए गोद में झुलाया जाता है. पैरेंट्स को लगता है कि बच्चा गोद में रहेगा, उसे घुमाएंगे तो वह शांत रहेगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोद में बच्चों को झुलाना या हिलाना कितना सुरक्षित है. दरअसल, बच्चे को गोद में रखने के दौरान कुछ ऐसी कॉमन गलतियां (Child Care Mistakes) होती हैं, जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए...

छोटे बच्चे क्यों रोते हैं

डॉक्टरों और शिशु विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों के रोने की एक नहीं कई वजहें हो सकती हैं. भूख लगने, गैस बनने, थकान होने या असहज महसूस होने से बच्चे रोते हैं. उनका रोना सुनकर गोद में लेकर हिलाना-डुलाना काफी आम होता है. ऐसा करने से बच्चा सेफ और कंफर्टेबल महसूस करता है, जिससे उसका रोना कम हो जाता है. इससे उन्हें सोने में भी आसानी हो सकती है लेकिन बच्चों को तेजी से झुलाना हानिकारक हो सकता है.

छोटे बच्चों को गोद में झुलाने के खतरे

1. झटका लगने, जान जाने का डर

पीडियाट्रिशियन के अनुसार, घर में महिलाएं अपने कलेजे के टुकड़े को सुलाने या खिलाने के लिए गोद में लेती हैं. उन्हें लगता है यह पोजिशन बच्चे के लिए अच्छी और आरामदायक हो सकती है लेकिन गोद में बच्चों को लेकर झुलाना नुकसानदेह हो सकता है. बच्चे को जोर-जोर से हिलाकर झूलाना बच्चे की ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है. इससे उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि इससे शिशु को झटका लग सकता है. जिससे उसके ब्रेन से ब्लीडिंग हो सकती है. कई बार तो उसकी जान पर भी बन जाती है. 

2. बच्चे की पीठ पर पड़ता है दबाव

डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आप बच्चे को अक्सर ही गोद में रखते हैं तो इसके कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं. इससे बच्चे को गोद में रहने की आदत बन सकती है. जिसे छुड़ाना आसान नहीं होगा. बच्चे को गोद में ज्यादा देर तक रखकर हिलाने से उनकी पीठ पर दबाव भी बन सकता है.

3. बच्चे के सिर-गर्दन पर दबाव 

बच्चे को गोद में रखकर झुलाने से उसके सिर और गर्दन पर दबाव पड़ सकता है, जो कि उसके लिए खतरनाक हो सकता है. बच्चे को ऊंचाई पर ले जाकर ऐसा करने से उसके गिरने का खतरा हो सकता है. बच्चे को तेजी से हिलाने से उसके शरीर का संतुलन भी बिगड़ सकता है.

बच्चों को गोद में लेने के दौरान क्या करें

1. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों को गोद में ज्यादा देर तक न सुलाएं.

2. माता-पिता बच्चे को गोद में लेकर टहलते या झुलाते हैं तो धीरे-धीरे ही झुलाएं ताकि उसके शरीर में झटका महसूस न हो.

3. गोद में लेने के दौरान बच्चे को दोनों हाथों से पकड़ें ताकि उसके शरीर का संतुलन बना रहे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget