एक्सप्लोरर

Calcium For Bones: हड्डियों के लिए जरूरी है कैल्शियम, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

Calcium Deficiency: शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर न सिर्फ आपकी हड्डियां कमजोर होती है, बल्कि कई बीमारी हो जाती हैं. आप खाने में इन चीजों को शामिल करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Calcium Rich Food: कैल्शियम हमारे शरीर के (Calcium for Health) लिए बहुत जरूरी है. हड्डियों को मजबूत बनाने (Calcium for Bones), नसों, ब्लड, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी (Calcium for Heart) को दूर करने के लिए कैल्शियम जरूरी है. हमारे शरीर में हड्डियों और दांतो में 99 प्रतिशत कैल्शियम होता है. जबकि 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आपको कैल्शियम से भरपूर आहार जरूरत शामिल करना चाहिए. ये हैं कैल्शियम की कमी के लक्षण और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ.

Calcium For Bones: हड्डियों के लिए जरूरी है कैल्शियम, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

प्रतिदन कितने कैल्शियम की जरूरत होती है? (Daily Need Of Calcium)

1-बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए रोज 500-700 मिलीग्राम कैल्शियम
2- युवाओं के लिए रोज 700-1,000 मिलीग्राम कैल्शियम
3- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रोज 1,000 से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम
4- बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को रोज करीब 2,000 मिलीग्राम कैल्शियम

Calcium For Bones: हड्डियों के लिए जरूरी है कैल्शियम, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

कैल्शियम की कमी के लक्षण (Calcium Deficiency Symptoms)

1- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर और हड्डियों में दर्द होने लगता है.
2- कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन रहती है.
3- कैल्शियम की कमी से याद्दाश्त में भी कमी आ जाती है.
4- कई बार शरीर सुन्न होने लगता है और हाथ-पैरों में झनझनाहट रहने लगती है.
5- कैल्शियम की कमी होने पर पीरियड में गड़बड़ी होने लगती है.
6- दांत में भी कमजोरी आने लगती है.
7- शरीर में कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी हो सकती है.

Calcium For Bones: हड्डियों के लिए जरूरी है कैल्शियम, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

कैल्शियम के मुख्य स्रोत

1 सोयाबीन- सोयाबीन में कैल्शियम और ऑयरन भरपूर होता है. सोयाबीन में पाए जाने वाले तत्व से हड्डी रोग में फायदा मिलता है. हड्डी को मजबूत बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोयाबीन बहुत जरूरी है. आप खाने में टोफू शामिल भी शामिल कर सकते हैं. 

2 दूध दही और पनीर- कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए खाने में दूध, दही और पनीर जरूर शामिल करें. कैल्शियम की दैनिक जरूरत पूरा करने के लिए दूध और उससे बनी चीजें अच्छा स्रोत हैं. 

3 तिल- करीब 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. आप खाने में तिल का इस्तेमाल जरूर करें. आप चाहें तो सलाद या सूप में डालकर भी खा सकते हैं.

4 हरी सब्जियां- आपको अपनी डाइट का अहम हिस्सा सब्जियों को बनाना चाहिए. खासतौर से हरी सब्जियों में भरपूर विटामिन्स और मिनिरल्स पाए जाते हैं. आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, ब्रोकल को अपने भोजन में शामिल करें. बीन्स और ब्रोकली में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है. 

5 फल- फलों में आप रोज 2 संतरे खाएं, इससे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी. 

6- बादाम- बादाम को सुपरफूड कहा जाता है. बादाम में कैल्शियम भी पाया जाता है. रोज बादाम खाने से आप शरीर में काफी हद तक कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

7- जीरा- जीरा वाला पानी पीने से भी कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है. 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर दिन में 2-4 बार इस पानी को पीएं.

8- नॉनवेज- कैल्शियम और प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में नॉनवेज खा सकते हैं. आप डाइट में सैल्मन, टूना, मेकरेल और फिश शामिल करें.  

9- रागी- रागी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है. आप कैल्शियम के लिए रागी को डाइट में जरूर शामिल करें. रागी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. आप इसका हलवा, रोटी या चीला बनाकर खा सकते हैं. 

10- आंवला- आंवला में भी काफी मात्रा में कैल्शियम होता है. इसके अलावा आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण काफी होते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं. आंवला खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. आप आंवला का जूस या आंवला को पाउडर के रुप में भी खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Iron Deficiency: कम हो रहे हीमोग्लोबिन से परेशान हैं तो हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण और बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget