एक्सप्लोरर

Bones Health: ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है, बढ़ने लगता है बीमारियों का खतरा

Healthy Bones: आजकल खान-पान में लापरवाही से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगी है, जिससे हड्डियों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आप इन चीजों के सेवन से हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं.

Strong Bones: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको उम्र के हिसाब से आहार का सेवन करना चाहिए. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 25 साल की उम्र तक हड्डियां मजबूत होती हैं. 35 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है. धीरे-धीरे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसका असर हड्डियों और दातों पर सबसे ज्यादा पड़ता है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी रहता है.

महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ कैल्शियम की कमी होने लगती है. वहीं बच्चों की हड्डिय़ों के विकास के लिए भी कैल्शियम की जरूरत होती है. कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा भी पूरी होनी चाहिए. विटामिन डी कैल्शियम को शरीर तक पहुंचाने का काम करता है. अगर शरीर में कैल्शियम को ठीक बनाए रखना है तो आपको कुछ आदतों से दूर रहने की जरूरत है. अगर आपने लापरवाही बरती तो शरीर कई गंभीर बीमारियों से प्रभावित हो सकता है. 

Bones Health: ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है, बढ़ने लगता है बीमारियों का खतरा

हड्डियों को मजबूत बनाने है तो इन आदतों से दूर रहें

1- कार्बोनेटेड का सेवन कम- हड्डियों को जमबूत बनाने के लिए आपको कार्बोनेटेड पेय जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, शैंपेन का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे हड्डियों पर असर पड़ता है. कार्बोनेटेड पेय में फास्फेट ज्यादा होता है जो कैल्शियम को कम कर देता है. 

2- प्रोटीन सीमित मात्रा में लें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको प्रोटीन सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा प्रोटीन के सेवन से एसिडिटी होने लगती है और कैल्शियम टॉयलेट के जरिए शरीर से बाहर निकल सकता है.  ज्यादा प्रोटीन से हड्डियों को नुकसान पहुंचता है. 

Bones Health: ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है, बढ़ने लगता है बीमारियों का खतरा

3- एसिडिटी की दवाएं कम लें- एसिडिटी की दवाओं के सेवन से शरीर में एसिड कम बनता है जबकि कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज को अवशोषित करने के लिए पेट में एसिड का होना जरूरी है. 

4- कैफीन से परहेज रखें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको कैफीन से परहेज करना चाहिए. कैफीन का सेवन करने वालों को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है. इससे आपकी हड्डियों पर असर पड़ता है. 

Bones Health: ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है, बढ़ने लगता है बीमारियों का खतरा

5- विटामिन डी का सेवन- कैल्शियम को अवशोषित करने और हड्डियों तक पहुंचाने में विटामिन डी मदद करता है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करें. इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. 

6- हार्मोंस का ध्यान रखें- उम्र के साथ हार्मोंस में काफी बदलाव आते हैं. 50 के पार महिला और पुरुषों में हार्मोंस बदलते हैं. ऐसे में कैल्शियम की कमी होने लगती है. हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर  में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टेस्टेरोन का जरूरी है.

Bones Health: ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है, बढ़ने लगता है बीमारियों का खतरा

7- तनाव से दूर रहें- हड्डियों को मजबूत रखना है तो ज्यादा तनाव में न रहें. इससे हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. स्ट्रेस से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है. ऐसे में टॉयलेट के जरिए कैल्शियम शरीर से निकल जाता है. 

8- एक्सरसाइज करें-  व्यायाम से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं. जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो मांसपेशियां हड्डियों के विपरीत खिंचती हैं. इससे हड्डियों में उत्तेजना पैदा होती है. इसलिए आपको रोज एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. 

Bones Health: ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है, बढ़ने लगता है बीमारियों का खतरा

​कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियां

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो कई बीमारियां हो सकती हैं. कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं. इससे दातों की समस्या भी होने लगती है. जानते हैं कैल्शियम की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.

1- ऑस्टियोपोरोसिस- कैल्शियम की कमी लंबे समय तक रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है. इसमें हड्डियां बहुत पतली और कमजोर हो जाती हैं. इससे हड्डियों के टूटने का खतरा ज्यादा रहता है. 

2- कोलन कैंसर का खतरा- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कोलन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. जिन लोगों में कैल्शियम भरपूर होता है उनमें एडिनोमा नाम के ट्यूमर का खतरा कम होता है. जो कोलन से संबंधित है. 

Bones Health: ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है, बढ़ने लगता है बीमारियों का खतरा

3- ​​​हार्ट की समस्या- कैल्शियम की कमी होने पर हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है. कैल्शियम की कमी से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बिगड़ जाता है. इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. 

4- हाई ब्लड प्रेशर- कैल्शियम की कमी से आपका ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित हो जाता है. कैल्शियम कम होने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. ऐसे में आप हाइपरटेंशन के शिकार हो सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी, थकान और कमजोरी हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget