एक्सप्लोरर

Hygiene Tips: घर की इन चीजों को साफ करते वक्त जरूर पहनने चाहिए ग्लव्स, मेंटेन रहेगी हाथों की सॉफ्टनेस और हाइजीन

Cleaning and hygiene: घर में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी सफाई में समय अधिक लगता है और इंफेक्शन का डर भी रहता है. ऐसी कौन-सी चीजें है और इन्हें कैसे साफ करें, यहां इसी बारे में बताया गया है.

House Cleaning Tips: घर की साफ-सफाई और हाइजीन को मेंटेन रखना जरूरी होता है (Hygiene maintenance tips). आखिर पूरी दुनिया में सिर्फ घर ही तो वो कोना है, जहां हम अपना जीवन देखते हैं, अपने सपनों में रंग भरते हैं और इन सपनों को पूरा करने का हौसला जुटाते हैं. घर हमारा सुरक्षा कवच, हमारी भावनाओं का समंदर और हमारे लिए सबकुछ होता है. घर की सफाई का ध्यान रखना और घर की हाइजीन (Difference in cleaning and hygiene) का ध्यान रखना दो अलग-अलग बाते हैं. 

जो भी व्यक्ति घर संभालता है, उसे पता होता है कि घर को वास्तव में घर बनाए रखने के लिए कितना समय और ऊर्जा चाहिए होती है. हमारे समाज में घर संभालने की जिम्मेदारी ज्यातर महिलाओं पर ही होती है. ऐसे में महिलाओं के हाथ क्लीनिंग के दौरान अक्सर ड्राई और रफ हो जाते हैं. इससे बचने के लिए  कुछ महिलाएं ग्लव्स का उपयोग करती हैं  जबकि ज्यादातर नहीं करतीं. लेकिन घर की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें साफ करते समय आपको ग्लव्स जरूर पहनने चाहिए. इनके बारे में यहां बताया जा रहा है...

1. ऑइली बर्तन: जिन बर्तनों में सब्जी या डीप फ्राइड पकवान बनाए जाते हैं, उनमें चिकनाई बहुत अधिक लगी होती है. इसे हटाने के लिए बर्तन को बहुत अधिक रगड़ना पड़ता है और गर्म पानी से भी धोना पड़ता है. ऐसा करने से बर्तन तो चमक उठता है लेकिन हाथों की चमक फीकी पड़ जाती है. इसलिए रबर के ग्लव्स पहनकर तैलीय बर्तन साफ करना सही रहता है.

2. किचन का सिंक (Kitchen Sink): बर्तन साफ करने के लिए आप जिस सिंक का उपयोग करते हैं, उसमें बैक्टीरियल ग्रोथ बहुत तेजी से होती है. क्योंकि उसमें सिर्फ बर्तन नहीं धुलते बल्कि सब्जी, दूध के पैकेट और अन्य चीजें भी धुलती रहती हैं और इन सभी चीजों को धोने के बाद हम सिंक को नहीं धोते हैं. बस यही समय होता है, जब बैक्टीरिया को ग्रो करने का समय मिल जाता है. ऐसे में आप जब भी किचन का सिंक साफ करें तो रबर से बने ग्लव्स जरूर पहनें.

घर का बाथरूम: साफ-सफाई के मामले में घर में दो जगह बहुत अधिक टाइम कंज्यूम करती हैं. ये हैं रसोई और बाथरूम. बॉश बेसिन से लेकर फ्लोर तक, बाथरूम में आप जब भी कुछ भी क्लीन करें तो रबर ग्लव्स जरबर पहनें. क्योंकि बाथरूम में सबसे अधिक बैक्टीरिया, वायरस और जर्म्स पनपते हैं.

क्यों जरूरी है क्लीनिंग के समय ग्लव्स पहनना?

  • किसी भी अनहाइजीनिक प्लेस की सफाई के दौरान बैक्टीरिया या जर्म्स आपके नाखून और इसके चारों तरफ की स्किन में रह सकते हैं, जो हाथ धोने के बाद भी ठीक से साफ नहीं हो पाते. ग्रोथ करने के बाद ये इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं.
  • जब आप क्लीनिंग डिटर्जेंट का उपयोग करते हैं तो यह हाथों की त्वचा से नमी सोख लेता है और त्वचा को रूखा, बेजान बना देता है.
    कुछ क्लीनिंग डिटर्जेंट बहुत हार्श होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जैसे, कट्स लगना, जलन होना या एलर्जी करना इत्यादि. ऐसे में हैंड ग्लव्स आपको इन सभी समस्याओं से बचाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग त्वचा के लिए जरूरी है एक्सफोलिएशन, ये हैं 2 हर्बल तरीके
यह भी पढ़ें: जानलेवा होता है आर्टरी और वेन में थक्का जमना, ये हैं थ्रोम्बोम्बोलिज़म के लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget