एक्सप्लोरर

Alcohol Poisoning: क्या है अल्कोहल पॉइजनिंग...जिससे हो सकती है 'अचानक मौत', जानिए कैसे करना है अपना बचाव?

Alcohol Poisoning Symptoms: डॉक्टरों का कहना है कि कम वक्त में ज्यादा मात्रा में शराब पीने से अल्कोहल पॉइजनिंग यानी शराब विषाक्तता हो सकती है.

Alcohol Poisoning: कुछ लोगों के लिए कोई भी पार्टी या सेलिब्रेशन शराब की बिना अधूरा होता है. लोग शराब पीने के लिए खास मौकों की तलाश में जुटे रहते हैं. मगर क्या आप जाते हैं ज्यादा शराब पीने से आपको किन-किन शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि शराब का बेफिक्र होकर सेवन करना आपकी जिंदगी के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि कम वक्त में ज्यादा मात्रा में शराब पीने से अल्कोहल पॉइजनिंग यानी शराब विषाक्तता हो सकती है.

कैसे नुकसान पहुंचाती है शराब ?

एनएचएस के मुताबिक, शराब ड्रग्स की तरह काम करती है और आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित करती है. अगर शराब का लंबे समय तक सेवन किया जाए तो ये पेट, किडनी, लीवर, दिल आदि सहित शरीर के सभी जरूरी अंगों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि हर किसी में अल्कोहल मेटाबोलिज्म का रेट अलग-अलग होता है. एक व्यक्ति हर घंटे लगभग एक यूनिट तक अल्कोहल को प्रोसेस कर सकता है. हालांकि अगर आप इससे ज्यादा शराब पीते हैं और एक बार में पूरी बोतल गटक लेते हैं तो शरीर के लिए इसे तोड़ना मुश्किल हो जाएगा.

अल्कोहल पॉइजनिंग के लक्षण

1. चक्कर आना और कन्फ्यूज़न महसूस करना

2. उल्टी करना

3. हाइपोथर्मिया हो जाना

4. त्वचा का रंग नीला होना

5. बेहोश होना

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, शराब आपके नर्वस सिस्टम को दबा देती है. इसलिए आप गंभीर परेशानियों का भी सामना कर सकते हैं, जैसे- 

1. सांस फूलना या धीमी-धीमी सांस लेना

2. हाइपोथर्मिया की वजह से कार्डिएक अरेस्ट होना

3. ब्लड शुगर लेवल के कम होने के कारण दौरे पड़ना

अल्कोहल पॉइजनिंग में क्या करें?

1. अगर आपके आसपास अल्कोहल पॉइजनिंग का कोई मरीज है और आप उस व्यक्ति को बेहोश होते हुए देख रहे हैं तो उसे अकेला बिल्कुल भी न छोड़ें.

2. उल्टी होने की स्थिति में उनकी खड़े होने में मदद करें. क्योंकि ऐसा न करने पर व्यक्ति का दम घुट सकता है. अगर उल्टी सांस के साथ फेफड़ों के अंदर जाती है तो इससे व्यक्ति की सांस रुक सकती है और जान जा सकती है.

3. एम्बुलेंस आने तक आने तक बेहोश व्यक्ति के साथ ही बने रहें. उन्हें अकेला न छोड़ें.

ये भी पढ़ें: Mustard Risk: दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक, ज्यादा सरसों खाने से पैदा होंगी ये 4 बीमारियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget