एक्सप्लोरर

इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत, दो महीने में मध्यप्रदेश में 17 की मौत

स्वाइन फ्लू से इंदौर में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. इसके साथ ही मध्यप्रदेश में एक जुलाई से लेकर अब तक इस घातक बीमारी के कारण दम तोड़ने मरीजों की तादाद बढ़कर 17 हो गई है.

भोपाल: स्वाइन फ्लू से इंदौर में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. इसके साथ ही मध्यप्रदेश में एक जुलाई से लेकर अब तक इस घातक बीमारी के कारण दम तोड़ने मरीजों की तादाद बढ़कर 17 हो गई है.

समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की इंदौर इकाई की प्रभारी डॉ. आशा पंडित ने बताया कि नजदीकी महू कस्बे की रहने वाली महिला की इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई. वह इस अस्पताल में गंभीर हालत में 21 अगस्त से भर्ती थी.

उन्होंने बताया कि स्वाब नमूने की प्रयोगशाला जांच में इस महिला के एच1 एन1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 23 अगस्त को हुई थी. इससे पहले, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने भोपाल में बताया था कि एक जुलाई से लेकर 24 अगस्त तक मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू ने 16 लोगों की जान ली है. इस प्रकार इंदौर में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने के बाद अब इस बीमारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में एक जुलाई से लेकर अब तक 455 सं‍दिग्ध मरीजों के नमूने जाँच के लिये लैबों में भेजे गये, जिनमें से 442 की रिपोर्ट आ चुकी है. इनमें 101 रिपोर्ट एच1एन1 एन्फ्लूएंजा वायरस के लिए पॉजिटिव आईं और 13 नमूने की रिपोर्ट आनी शेष है.’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘वर्तमान में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 44 मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 18 मरीज सरकारी अस्पतालों में और 26 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं.’’ प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, इंदौर, बालाघाट, सतना, शहडोल, रायसेन एवं सागर जिलों के मरीजों में स्वाइन फ्लू पाया गया है.

इसी बीच, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने स्वाइन फ्लू को फैलने से रोकने के आवश्यक उपाय करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये है.’’ इस संबंध में चौहान ने जनता को जागरूक करने तथा जाँच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये हैं.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्‍वाइन फ्लू की दवाईयाँ, उपकरण एवं अन्य जरूरी सामग्री की सभी जगह पर्याप्त व्यवस्था की जाये.

उन्होंने कहा कि हरेक जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार रहे, वेंटीलेटर की व्यवस्था रहे एवं टेमीफ्लू दवाई की पर्याप्त व्यवस्था हो. जाँच में देरी नहीं हो और त्वरित इलाज शुरू हो जाये.

चौहान ने कहा कि निजी अस्पतालों को भी ताकीद किया जाये कि स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर पूरी गंभीरता से इलाज शुरू किया जाये और उसकी सूचना भी तत्काल दी जाये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू को फैलने से रोकने के लिये बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक उपाय और सावधानियाँ बरती जाये. आम जनता को भी सावधानियाँ बरतने के लिये जागरूक किया जाये.

उन्होंने नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये.

इस मौके पर मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य की प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने बताया कि प्रदेश में 65 चिन्हित अस्पताल है, जहाँ स्वाइन फ्लू की जांच और उपचार की व्यवस्था है. ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में स्वाइन फ्लू के नमूने की जाँच की व्यवस्था है.

गौरी ने कहा कि स्वाइन फ्लू की दवा टेमीफ्लू पर्याप्त उपलब्ध है, जो चिकित्सक की सलाह पर ली जा सकती है. सभी जिला अस्पताल एवं चिकित्‍सा महाविद्यालयों में इलाज की व्यवस्था है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget