एक्सप्लोरर

Side Effects of Lassi: खाने के बाद आप भी पीते हैं लस्सी? इन 4 समस्याओं में भूलकर भी न पिएं

Lassi Side Effects: ज्यादातर लोग गर्मियों में नट्स और केसर से गार्निश ठंडी मी​ठी लस्सी पीना पसंद करते हैं. लेकिन आपकी पसंदीदा ड्रिंक आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है.

Side Effects of Drinking Lassi: लस्सी आपकी पसंदीदा ड्रिंक है और रात में सोने से पहले भी अगर आप एक ग्लास लस्सी जरूर पीते हैं, तो ये आदत आपको परेशानी में डाल सकती है.

लस्सी में बहुत ज्यादा शुगर और फुल फैट मिल्क का इस्तेमाल किया जाता है जो आपको नुकसान पहुंचाएगा. डायबिटीज के मरीजों में इसे पीने से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है. जानिए क्या हैं लस्सी के साइड इफेक्ट्स-

सोडियम की अधिक मात्रा

बहुत अधिक मसाला लस्सी और छाछ पीना किडनी पर असर डालता है. अगर आपको पहले से ही किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो लस्सी न पिएं. लस्सी में मौजूद मसालों और नमक के रूप में अत्यधिक सोडियम की मात्रा किडनी से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है. इससे शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल पर भी असर पड़ता है.

वजन बढ़ सकता है

गर्मियों के मौसम में लस्सी पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसे बनाने में फुल फैट मिल्क, शुगर, नमक और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके कैलोरी इनटेक पर असर डालता है. इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. खास करके सोने से पहले लस्सी भूलकर न पिएं.

लस्सी में प्रोटीन होता है, जिससे जब आप नींद में होते हैं, तब शरीर के लिए इसे डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है. बेहतर होगा कि आप बाजार से इसे न खरीद कर घर में ही बनाएं. इसे लो फैट मिल्क और ज़ीरो शुगर या शुगर अल्टरनेटिव्स से तैयार करें. लस्सी को ब्रेकफास्ट में पिएं. इससे बॉडी दिनभर में इसे आसानी से डाइजेस्ट कर पाएगी. वजन को मैनेज करने में भी इससे मदद मिलेगी.

स्किन से जुड़ी समस्याओं में

अगर आप लस्सी का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं तो स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको पहले से एक्जिमा या कोई दूसरी स्किन प्रॉब्लम है तो लस्सी या छाछ न ​पिएं. इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है.

कोल्ड और कफ में

रात में लस्सी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. लस्सी का असर ठंडा होता है ये शरीर में म्यूकस बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है. म्यूकस की वजह से कफ, बॉडी पेन, कंजेशन और बुखार की समस्या हो सकती है. वहीं इससे सांस से जुड़ी समस्याएं जैसे अस्थमा के बढ़ने का खतरा भी रहता है.

ये भी पढ़ें:

Papaya Dangerous Combination: पपीते के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जहर के समान होता है असर

Beetroot Idli Recipe: चुकंदर से बनाएं लाजवाब स्वाद वाली इडली, ट्राई करें ये रेसिपी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget