एक्सप्लोरर

गर्मियों में त्वचा को लेकर न बरतें लापरवाही, इन बातों का रखें खास ख्याल

स्किनकेयर लगातार की जाने वाली एक प्रक्रिया है, जिसे लापरवाही से करने पर कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. इस गर्मियों में आप इन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें.

जैसे-जैसे गर्मी का मौसम नजदीक आ रहा है, तापमान में रूखापन और सूर्य की तपिश भी बढ़ती जा रही है. इन सबका हमारी त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है. खासकर, जो महिलाएं हर दिन घर से बाहर निकल रही हैं, उनके लिए तो डबल अटैक है क्योंकि खराब हवा भी हमारी त्वचा पर उतना ही नकारात्मक प्रभाव डालती है, जितना कि सूरज की किरणें. ऐसे में त्वचा को सूरज की कठोर UVA/UVB किरणों, पसीने और पर्यावरण में मौजूद प्रदूषकों से बचाना बेहद जरूरी है. इसके लिए नॉर्मल स्किनकेयर से हटकर आपको कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना होगा. आइये जानते हैं उनके बारे में.

गर्मी के मौसम में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

हर दिन सनस्क्रीन लगाएं

कुछ लोग सनस्क्रीन एक कॉस्मेटिक की तरह लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. यह एक जरूरत है, जिसे आपको पूरी ईमानदारी से अपनी त्वचा के लिए फॉलो करना चाहिए. फिर चाहे आप कहीं भी हों, घर के अंदर, बाहर या फिर बीच पर. हर दिन कम से कम एसपीएफ 30 लगाना अनिवार्य है. UVA और UVB किरणें कांच में भी प्रवेश कर सकती हैं, इसलिए अगर आपको लगता है कि आप घर के अंदर सुरक्षित हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. चेहरे के साथ-साथ गर्दन और बांहों समेत शरीर के हर उस हिस्से पर सनस्क्रीन लगाएं, जिसपर धूप की किरणें पड़ रही हैं. इसे हर कुछ घंटों में दोहराते रहें.

जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करें

दिन में दो बार, यानी मॉर्निंग और नाइट स्किनकेयर रूटीन में एक जेंटल क्लींजर को शामिल करें, जो स्किन से नेचुरल ऑयल न हटाती हो. इसके लिए ऐसा फेस वॉश चुनें, जिससे चेहरे पर रूखापन महसूस न हो और साथ ही स्किन को अंदर से साफ करने में मदद करे. सुबह चेहरा धोने से रात भर जमा हुए बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं, वहीं रात को फेस वॉश करके सोने से दिनभर की गंदगी दूर हो जाती है. इसके अलावा हर रात अपने चेहरे से मेकअप को हटाकर ही सोएं.

वॉटर बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करें

समर सीजन में गर्मी और नमी के स्तर में बेतहाशा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. कभी त्वचा ड्राई और खुजलीदार महसूस होती है, तो कभी तैलीय. ऐसे में कोशिश करें कि हाइड्रेशन लेवल बरकरार रहे. इसके लिए आप वॉटर बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करें. याद रखें,ड्राई स्किन और डीहाइड्रेट स्किन के बीच अंतर होता है. ड्राई स्किन त्वचा का एक प्रकार है, जबकि डिहाइड्रेटेड स्किन को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, जिससे हाइड्रेटेड रखने से तेल और सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

हर रोज मॉइस्चराइज़र लगाएं

वॉटर बेस्ड सीरम के साथ, ऐसे मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें, जो हल्का हो और आपकी स्किन को ऑयली महसूस न करवाए. हयालूरोनिक एसिड और सेरामाइड्स जैसे तत्व हल्के होने के साथ-साथ बेहद हाइड्रेटिंग होते हैं और जेल या वॉटर बेसड मॉइस्चराइज़र जैसे उपयुक्त फ़ॉर्मूले का इस्तेमाल किए जाने पर स्किन भारी भी महसूस नहीं करती. साथ ही यह जल्दी से अब्सॉर्ब भी हो जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget