एक्सप्लोरर

नहाने से पहले शरीर पर नमक रगड़ने से क्या होता है? जान लीजिए जवाब

Salt Scrub Before Bathing: क्या नहाने से पहले शरीर पर नमक रगड़ना स्किन के लिए फायदेमंद है? जानिए स्किन स्पेशलिस्ट हिमांशु ग्रोवर की राय और इसके चमत्कारी लाभ.

Salt Scrub Before Bathing: क्या आपने कभी सुना है कि नहाने से पहले अगर शरीर पर नमक रगड़ा जाए तो त्वचा को चमत्कारी फायदे मिलते हैं? आजकल सोशल मीडिया और घरेलू नुस्खों की दुनिया में ये बात तेजी से वायरल हो रही है कि "नमक" सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन केयर के लिए भी बेहद फायदेमंद है. कई लोग इसे डिटॉक्स, स्किन एक्सफोलिएशन और एनर्जी बैलेंस का देसी तरीका भी मानते हैं. लेकिन सवाल उठता है कि क्या नमक सच में स्किन के लिए अच्छा है या यह सिर्फ एक भ्रम है? इसी विषय पर स्किन स्पेशलिस्ट हिमांशु ग्रोवर ने बताया कि, नहाने से पहले नमक लगाने से शरीर और त्वचा को क्या फायदे हो सकते हैं.

नमक से स्किन पर रगड़ने का क्या मतलब होता है?

आमतौर पर लोग सेंधा नमक या समुद्री नमक को थोड़ा सा पानी या ऑयल में मिलाकर स्किन पर हल्के हाथों से रगड़ते हैं. इसे Salt Scrub Therapy कहा जाता है, जो स्किन एक्सफोलिएशन यानी मृत त्वचा को हटाने के लिए किया जाता है. नमक में प्राकृतिक मिनरल्स होते हैं जो त्वचा को साफ करने, डेड स्किन हटाने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करते हैं. अगर सही तरीके से और सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो यह स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़े- काले अंडरआर्म्स से हैं परेशान? ये घरेलू उपाय देंगे चौंकाने वाला नतीजा

नमक रगड़ने के 5 मुख्य फायदे

डेड स्किन हटती है

नमक एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है, जो त्वचा की ऊपरी परत की मरी हुई कोशिकाओं को हटाता है.

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है

रगड़ने से त्वचा की सतह पर रक्त का प्रवाह तेज होता है, जिससे त्वचा में निखार आता है.

स्किन टोन सुधरती है

नियमित उपयोग से त्वचा की रंगत साफ होती है और दाग-धब्बे हल्के हो सकते हैं.

तनाव कम करता है

नमक में मौजूद मैग्नीशियम और मिनरल्स त्वचा से अवशोषित होकर शरीर को रिलैक्स करते हैं.

डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है

त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं

कब न करें नमक का इस्तेमाल

  • अगर त्वचा पर कट, घाव या जलन हो तो नमक से स्किन पर जलन बढ़ सकती है.
  • बहुत ज्यादा रगड़ना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है.
  • ड्राई स्किन वालों को नमक के साथ मॉइस्चराइजिंग ऑयल मिलाकर प्रयोग करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहीं पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की दोनों बेटियां, जानें ये कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget