एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: खूबसूरत चेहरा पाने के लिए आप भी ट्राई करें फेस शीट मास्क, जाने इसके फायदे

Skin Care Tips: अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आप फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कर चेहरे को चमकदार बना सकते हैं.

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़का और लड़की दोनों ही कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. यही नहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो चमकदार चेहरा पाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की भी मदद लेते हैं.

चेहरे को बनाएं खूबसूरत और चमकदार

क्या आप जानते हैं फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं. अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको फेस शीट मास्क के फायदे बताएंगे. आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में. 

फेस शीट मास्क के फायदे

फेस शीट मास्क इन दिनों एक लोकप्रिय चीज बन गई है. अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल कर अपने चेहरे को चमकदार बना रहे हैं. फेस शीट मास्क एक पतली कपड़े जैसी धातु होती है, जो चेहरे के आकार की तरह दिखाई देती है. 

डेड स्किन को हटाने में मददगार

इस सीट को एसेंस में डुबोया जाता है, जो त्वचा को पोषण देने वाले तत्वों से भरपूर होता है. आप इस सीट का अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं.  फेस शीट मास्क त्वचा को गहराई से पोषण देता है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. 

स्किन को हाइड्रेट रखने में फायदेमंद

शीट मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने में भी काफी फायदेमंद माना गया है. इससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है. यही नहीं शीट मास्क त्वचा को शांत करता है, सूजन को कम करता है, स्किन को तरोताजा रखता है और पिंपल्स, दाग धब्बों को दूर रखता है.

फेस शीट मास्क का इस्तेमाल

फेस शीट मास्क में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन से झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं.  चेहरे पर शीट मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं और फिर शीट मास्क को पैकेट से निकालकर अपने चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 मिनट शीट मास्क को चेहरे पर लगा रहने दे, उसके बाद चेहरे से शीट मास्क हटाकर चेहरा धो लें, फिर मॉइश्चराइजर लगा ले.

पैच टेस्ट जरूर करें

आप एक हफ्ते में दो से तीन बार अपने चेहरे पर शीट मास्क लगा सकते हैं. शीट मास्क को हमेशा साफ हाथों से लगाए. कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, इसलिए इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: बर्फ जैसी दिखने वाली ये छोटी सी चीज कुछ ही दिनों में चमका देगी आपका चेहरा, लोग भी पूछने लगेंगे राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget