एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन चाहिए? घर पर बनाएं ये DIY फेस पैक

ज्यादातर लड़कियां रक्षाबंधन से पहले पार्लर जाकर फेशियल, ब्लीच, क्लीनअप करवाती हैं. इससे चेहरे पर चमक आ जाती है, लेकिन हर किसी के लिए पार्लर जाना आसान नहीं होता है.

रक्षाबंधन भाई-बहनों का सबसे प्यारा फेस्टिवल होता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें गिफ्ट देकर हमेशा उनकी रक्षा का वादा करता है. ये दिन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का नहीं बल्कि खुद को स्पेशल फील कराने का भी होता है. खासकर बहनों के लिए यह मौका खुद को पैंपर करने, अच्छे से तैयार होने, सबसे खूबसूरत और ग्लोइंग दिखने का भी होता है. ज्यादातर लड़कियां रक्षाबंधन से पहले पार्लर जाकर फेशियल, ब्लीच, क्लीनअप करवाती हैं. इससे चेहरे पर चमक आ जाती है, लेकिन हर किसी के लिए पार्लर जाना आसान नहीं होता है, साथ ही कई बार पार्लर में यूज होने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स से स्किन पर एलर्जी, पिंपल्स या रैशेज हो सकते हैं. ऐसे में आप रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ही कुछ DIY फेस पैक बना सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि कैसे घर पर DIY फेस पैक बनाएं

कैसे बनाएं घर पर DIY फेस पैक?

1. चंदन और गुलाब जल का फेस पैक - फेस को को ठंडक और ग्लो देने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल लें. इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें, इससे टैनिंग हटेगी और स्किन का नेचुरल ग्लो सामने आएगा.

2. मुल्तानी मिट्टी और दही का फेस पैक - रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ही मुल्तानी मिट्टी और दही फेस पैक बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच दही लें. इन दोनों को मिलाकर फेस पर लगाएं और सूखने दें, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें. ये पैक चेहरे से गंदगी और ऑयल को हटाता है.

3. केसर-एलोवेरा जेल से फेस पैक - फेस्टिव सीजन में फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए केसर-एलोवेरा जेल से फेस पैक लगाएं. इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल और कुछ केसर के धागे लें. इन्हें मिलाकर फ्रिज में 1 घंटे रखें और फिर चेहरे पर लगाएं. यह स्किन को ठंडक देगा और नेचुरल ग्लो भी लाएगा.

4. आलू, दूध और शहद का फेस पैक -  रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ही आलू, दूध और शहद का फेस पैक बना लें. इसे बनाने के लिए आप 1 आलू का रस, 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद लें, अब इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह टैनिंग हटाने में मदद करेगा और चेहरे को क्लियर बनाएगा.

कुछ जरूरी स्किन केयर स्टेप्स

1. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे की सफाई यानी क्लींजिंग करनी है. इसके लिए 1 चम्मच बेसन और 2 चम्मच कच्चा दूध लें. इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर क्लींजर की तरह यूज करें. यह आपके चेहरे की डेड स्किन हटाएगा और स्किन को डीप क्लीन करेगा. दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है.

2. चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्लींजिंग के बाद स्क्रब करें. यह डेड स्किन हटाने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए भी काफी अच्छा रहता है, इसके लिए 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद लें. इन दोनों को मिलाकर स्क्रब तैयार करें. इस मिक्सचर को चेहरे पर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इससे चेहरा फ्रेश और स्मूथ दिखेगा.

3. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्लींजिंग और स्क्रब के बाद फेस मसाज करें. फेस मसाज के लिए आप घर पर घी, शहद और नींबू का यूज कर सकते हैं. अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ये मसाज स्किन को पोषण देने का काम करता है. साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और दाग-धब्बों को कम करेगा.

4. इन स्किन केयर टिप्स को करते हुए ध्यान रखें कि स्क्रब ज्यादा देर तक न करें, कोई चीज अगर सूट न करे तो न लगाएं, फेस पैक लगाने से पहले चेहरा जरूर साफ करें और फेस पैक के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर लगाएं.

यह भी पढ़े : काले होंठ नहीं, गुलाबी मुस्कान चाहिए? अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
How To Do Hair Spa At Home: घर पर कैसे करें पार्लर जैसा स्पा? कम खर्च में चकाचक चमक जाएगा शरीर
घर पर कैसे करें पार्लर जैसा स्पा? कम खर्च में चकाचक चमक जाएगा शरीर

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget