एक्सप्लोरर

Dehydration: डिहाइड्रेशन की वजह से हो सकती है चेहरे से जुड़ी ये समस्या, ऐसे करें बचाव

Dehydration: डिहाइड्रेशन सेहत के लिए नुकसानदायक होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी सही नहीं माना गया है. इसकी वजह से त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

खूबसूरत दिखने के लिए लोग काफी कोशिश करते हैं, नए-नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उनके चेहरे से दाग धब्बे और पिंपल्स हटाने का नाम नहीं लेते हैं. इस वजह से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, डिहाइड्रेशन त्वचा से जुड़ी समस्याओं को पैदा कर सकता है.

अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे डिहाइड्रेशन सेहत के लिए नुकसानदायक होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी सही नहीं माना गया है. डिहाइड्रेशन होने की वजह से त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

डिहाइड्रेशन की वजह से त्वचा को नुकसान

डिहाइड्रेशन पर्याप्त पानी न पीने की वजह से होता है यह त्वचा को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है. अगर आप नियमित रूप से 7 से 8 गिलास पानी रोजाना नहीं पीते हैं, तो इससे आपको डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो सकती है और डिहाइड्रेशन होने पर त्वचा रूखी और बेजान बनती है.

पिंपल्स और कालेपन की समस्या

यही नहीं शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा में तेल का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स और कालापन दिख सकता है. डार्क सर्कल्स होने का भी एक कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है, क्योंकि पानी की कमी से आंखों के आसपास त्वचा पतली पड़ने लगती है और डार्क सर्कल्स आने लगते हैं.

रैशेज, सूजन और एलर्जी

अगर आपके चेहरे पर रैशेज, सूजन और एलर्जी जैसा लगता है, तो इसका कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है. क्योंकि कई बार पानी की पूर्ति नहीं होने की वजह से त्वचा काली पड़ने लगती है और स्किन पर खुजली चलने लगती है. यहीं नहीं डिहाइड्रेशन की वजह से त्वचा ढीली भी पड़ने लगती है.

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए करें ये काम

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको रोजाना दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए. इसके अलावा ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिनमें पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जैसे आप गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, खीरा जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं.

अल्कोहल का सेवन कम करें

इसके अलावा ऐसी सब्जियों का सेवन करें, जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सके. इसके अलावा आप धूप में जाने से बचें, अल्कोहल का सेवन कम करें और रोजाना मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. इन सभी चीजों का ध्यान रखकर आप अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं और डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर निकल रहे हैं लंबे समय से दाने, घरेलू उपाय से नहीं हो रहे ठीक तो कहीं ये हार्मोनल प्रॉब्लम तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget