एक्सप्लोरर

LPG सिलेंडर की डिलीवरी के लिए खुद तय कर सकते हैं समय, किस टाइम के लिए कितना देना होगा चार्ज, जानें

अब आप सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अपनी सुविधानुसार समय भी तय कर सकते हैं. इंडियन ऑयल, इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को यह सुविधा दे रही है. इसके लिए उपभोक्ताओं को कुछ चार्ज देना होता है. 

आज के समय में एलपीजी सिलेंडर बुक करना और डिलीवरी लेना आसान हो गया है. पहले बुकिंग के लिए कंपनी के ऑफिस में लाइन में लगना पड़ता था लेकिन आजकल  घर बैठे एक कॉल से सिलेंडर बुक हो जाता है. अब तो आप सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अपनी सुविधानुसार समय भी तय कर सकते हैं. दरअसल इंडियन ऑयल, इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को उनके द्वारा तय समय पर सिलेंडर की डिलीवरी की सुविधा दे रही है. इसके लिए उपभोक्ताओं को कुछ चार्ज देना होता है. 

इंडेन गैस के उपभोक्ताओं अपना सिलेंडर पाने के लिए समय खुद तय कर सकते हैं. उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार तय समय पर सिलेंडर की डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं. यह सुविधा ‘Preferred Time Delivery system’ सर्विस के तहत दी जा रही है. इसमें उपभोक्ता बुकिंग के समय डिलीवरी का दिन और टाइम स्लॉट दोनों खुद तय कर सकते हैं. तय चार्ज का भुगतान करके ग्राहक अपने मनचाहे समय पर  सिलिंडर की डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे.

ग्राहकों के लिए दो ऑप्शन
इस सर्विस में दो ऑप्शन हैं. पहले में  ऑप्शन में वीक-डे यानी सोमवार से शुक्रवार किसी भी दिन के लिए और दूसरे में शनिवार और रविवार को डिलीवरी का ऑप्शन चुना जा सकता है. मान लीजिए कि यदि आपने बुकिंग की और बुधवार को सिलेंडर की डिलीवरी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच चाहते हैं  तो यह दिन और समय का स्लॉट बुक कर सकते हैं. वहीं, केवल टाइम स्लॉट चुनने पर वीक-डेज में आपको सिलेंडर डिलीवर कर दिया जाएगा.

कामकाजी कपल्स के लिए आसानी
वहीं, शनिवार और रविवार को डिलीवरी के लिए सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच का कोई भी टाइम चुना सकता हैं. वर्किंग कपल्स को इसमें आसानी रहती है. अगर सोमवार से शुक्रवार के बीच यदि उन्हें ऑफिस जाना होता है तो वे सिलेंडर की डिलीवरी शनिवार या रविवार को ले सकते हैं.  

इतना देना होगा चार्ज
इस सुविधा के सोमवार से शुक्रवार तक  में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक डिलीवरी के लिए 25 रुपये, शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा. वहीं, शनिवार और रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए 25 रुपये और सुबह 8 बजे से पहले डिलीवरी के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा. यदि ग्राहक कोई टाइम स्लॉट या दिन नहीं चुनते हैं तो उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होता है.

यह भी पढ़ें-

Personal Loan: आपको 5 लाख के लोन पर किस बैंक में देना होगा सबसे कम ब्याज, कितनी आएगी किस्त, जानें

SBI ने लॉन्च की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम, अंतिम तिथि, ब्याज दर और दूसरी डिटेल्स यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget