एक्सप्लोरर

Ration Card: अब आसानी से दोबारा बनवा सकेंगे खोया हुआ राशन कार्ड, 3.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर में मिलेगी सुविधा

Kaam Ki Baat: केंद्र सरकार ने जल्द ही देशभर में 3.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलने का फैसला किया है. इन सर्विस सेंटर में आप राशन कार्ड से जुड़ी अपनी सभी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे.

Kaam Ki Baat: सरकारी योजनाओं के तहत सस्ती दरों पर राशन पाने के साथ साथ राशन कार्ड का एक डॉक्युमेंट के तौर पर भी बहुत महत्व है. कोरोना महामारी के दौरान सरकार की लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की स्कीम के चलते इसका महत्व और बढ़ गया है. साथ ही आम तौर पर सरकारी सर्टिफिकेटस जैसे कि, स्थाई निवासी और आय प्रमाण पत्र बनाने में भी इसकी जरुरत होती है.   

राशन कार्ड गुम हो जाने या फट जाने के चलते कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. हालांकि अब केंद्र सरकार ने जल्द ही देशभर में 3.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलने का फैसला किया है. इन सर्विस सेंटर में आप राशन कार्ड से जुड़ी अपनी सभी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे. आप यहां खोए हुए राशन कार्ड के लिए दोबारा एप्लाई कर सकेंगे साथ ही आप यहां आसानी से अपने राशन कार्ड में बदलाव भी कर सकेंगे. 

देशभर में खुलेंगे 3.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राशन कार्ड और इसके जरिये खाद्य वितरण के लिए लागू होने वाले पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम (PDS) को बेहतर बनाने के देशभर में 3.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर खोलने का फैसला किया है. इसके लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ करार किया गया है. सरकार के इन कॉमन सर्विस सेंटर से लगभग 23.64 करोड़ राशन होल्‍डरों को फायदा होगा. 

राशन कार्ड से जुड़ी हर परेशानी का होगा समाधान 

सरकार के इन कॉमन सर्विस सेंटर पर राशन कार्ड से जुड़ी हर एक समस्या का समाधान होगा. उपभोक्ता इन सेंटर पर नए राशन कार्ड के साथ साथ अपने खोए हुए या खराब हो चुके राशन कार्ड के बदले दूसरे कार्ड के लिए भी एप्लाई कर सकेंगे. साथ ही इन सेंटर पर आपको राशन कार्ड के साथ आधार लिंक कराने की भी सुविधा मिलेगी. इन सर्विस सेंटर पर राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर आप अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे.

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी के मुताबिक, "इन कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये उपभोक्ता मुफ्त राशन के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेगे. सीएससी इन सेवाओं को उपलब्ध कराने पर राशन की दुकान के डीलरों को ट्रेनिंग भी देगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget